Jaunpur News: वृद्ध आश्रम में बुजुर्गों संग मनाया जन्मदिन
नया सवेरा नेटवर्क
जौनपुर। सामाजिक संवेदना और मानवीय मूल्यों की मिसाल पेश करते हुए राम किशुन सिंह महाविद्यालय के निदेशक गौरव सिंह एवं डॉ. शंभवी सिंह ने अपनी पुत्री शताक्षी सिंह का छठा जन्मदिन रविवार को वृद्ध आश्रम में मनाया। उन्होंने सभी वरिष्ठ नागरिकों को फल वितरित कर उनका आशीर्वाद प्राप्त किया। बुजुर्गों ने शताक्षी को आशीर्वाद देते हुए उसके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। इस तरह का आयोजन न केवल सेवा और संवेदना का उदाहरण है, बल्कि यह आने वाली पीढ़ी में संवेदनशीलता, सम्मान और सामाजिक जिम्मेदारी की भावना भी विकसित करता है।
यह भी पढ़ें | Jaunpur News: मखन्चू हत्याकांड का मुख्य आरोपी मुठभेड़ में ज़ख्मी
इस अवसर पर राज नारायण सिंह, शैल कुमारी सिंह, तथा महाविद्यालय परिवार के शिक्षक निलेश पाठक, विनय प्रजापति, कमल विश्वकर्मा, अशोक आरबी सिंह सहित कई छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे। सभी ने इस अनूठे आयोजन की सराहना की और इसे समाज में प्रेरणा का संदेश बताया। इस प्रेरणादायी कार्यक्रम के प्रायोजक महाविद्यालय के प्रबंधक शिवा कुमार सिंह रहे। उन्होंने कहा कि ऐसे अवसरों पर बच्चों को वृद्धजनों के बीच ले जाना उन्हें करुणा और सेवा का मूल्य सिखाता है। समाज के प्रत्येक परिवार को समय-समय पर वृद्ध आश्रमों में जाकर अपने विशेष दिन बुजुर्गों के साथ मनाने चाहिए, ताकि वे अपने जीवन का यह अमूल्य अनुभव साझा कर सकें। इस आयोजन ने यह संदेश दिया कि खुशियां तभी सार्थक होती हैं जब वे समाज के उन लोगों के बीच बांटी जाएं जिन्हें इसकी सबसे अधिक आवश्यकता है।
![]() |
| विज्ञापन |

