Jaunpur News: ट्रैक्टर की चपेट में आने से बाइक सवार की मौत, दूसरा गंभीर
नया सवेरा नेटवर्क
खुटहन, जौनपुर। ब्लाक मुख्यालय के पास लोहार की पाही पर बीती रात ट्रैक्टर की चपेट आकर घायल हुए बाइक सवार दो युवकों में एक की उपचार हेतु जिला मुख्यालय ले जाते समय रास्ते में मौत हो गई। जबकि दूसरे घायल का उपचार चल रहा है। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पीएम हेतु भेज दिया। चालक ट्रैक्टर सहित मौके से फरार हो गया।
यह भी पढ़ें | Jaunpur News: शिकायतों का हो गुणवत्तापूर्ण निस्तारण : डीएम
खुटहन गांव निवासी शशिकेष उर्फ सत्तू बेनवंशी पुत्र रमेश अपनी बाइक से नगहटी गांव निवासी 25 वर्षीय संजय पुत्र राम आसरे को बैठाकर रात लगभग दस बजे गौसपुर बाजार से खुटहन की तरफ आ रहा था। लोहार की पाही पर उसकी बाइक सामने से आ रहे ट्रैक्टर की चपेट में आ गई। जिसमें दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। हेलमेट न पहने होने के चलते संजय के सिर में गंभीर चोटें आईं। वहीं शशिकेष के पैरों को रौंदते हुए ट्रैक्टर आगे निकल गया। दोनों को उपचार हेतु जिला चिकित्सालय ले जाया गया। जहां रास्ते में संजय ने दम तोड़ दिया। शशिकेष का उपचार जिला चिकित्सालय में चल रहा है। जहां उसकी हालत भी गंभीर बनी हुई है।
,%20%E0%A4%A8%E0%A4%88%E0%A4%97%E0%A4%82%E0%A4%9C%20%E0%A4%A4%E0%A4%BF%E0%A4%B0%E0%A4%BE%E0%A4%B9%E0%A4%BE,%20%E0%A4%9C%E0%A5%8C%E0%A4%A8%E0%A4%AA%E0%A5%81%E0%A4%B0%20%20%E0%A4%AB%E0%A5%8B%E0%A4%A8%20%E0%A4%A80%207355%20358194,%2005452-356555.jpg)
