Jaunpur News: आशा बहुओं ने किया कार्य बहिष्कार, भरी हुंकार - 'नो वेतन, नो काम'
जीबी सिंह @ नया सवेरा
सुजानगंज, जौनपुर। आशा बहुओं ने कार्य के बदले वेतन न प्राप्त होने का आरोप लगाते हुए कार्य का बहिष्कार करते हुए हुंकार भरी। आशा बहुओं ने वेतन न प्राप्त होने का आरोप लगाते हुए पिछले कई दिनों से कलम बंद (हड़ताल) पर है। हड़ताल के दूसरे दिन आशा बहुओं ने सुजानगंज बदलापुर तिराहा, बेलवार तिराहा से होते हुए सीएचसी सुजानगंज पर समाप्त हुआ।
यह भी पढ़ें | Jaunpur News: आउटसोर्सिंग संगठन का गठन, अतुल सिंह बने अध्यक्ष
अपने संगठन आशा बहू कल्याण समिति सुजानगंज के नाम से एक पत्र जारी करते हुए उत्तर प्रदेश सरकार से मांग किया है कि हम सभी आशा बहू हड़ताल पर है। इस दौरान यदि कोई भी परेशानियां समस्या उत्पन्न होती है तो संबंधित अधिकारी तथा जिलाधिकारी इसके जिम्मेदार होंगे। उन्होंने बताया कि यह हड़ताल तब तक जारी रहेगी जब तक उनके वेतन का भुगतान नहीं हो जाता। हड़ताल को जारी रखने के लिए सुषमा मौर्य, कल्पना देवी, सुनीता देवी, आशा पटेल, सुनीता देवी सहित सैकड़ों आशा बहुओं ने समर्थन किया है।

,%20%E0%A4%A8%E0%A4%88%E0%A4%97%E0%A4%82%E0%A4%9C%20%E0%A4%A4%E0%A4%BF%E0%A4%B0%E0%A4%BE%E0%A4%B9%E0%A4%BE,%20%E0%A4%9C%E0%A5%8C%E0%A4%A8%E0%A4%AA%E0%A5%81%E0%A4%B0%20%20%E0%A4%AB%E0%A5%8B%E0%A4%A8%20%E0%A4%A80%207355%20358194,%2005452-356555.jpg)
