Jaunpur News: किशोरी के अपहरण एवं दुष्कर्म का आरोपी गिरफ्तार
नया सवेरा नेटवर्क
केराकत, जौनपुर। कोतवाली क्षेत्र के एक गांव से लगभग एक माह पूर्व बहला-फुसलाकर भगाई गई किशोरी को पुलिस ने बरामद कर अपहरण, दुष्कर्म व पाक्सो एक्ट के आरोपित को गिरफ्तार कर लिया। गांव निवासी एक महिला अपनी चार पुत्रियों के साथ घर पर रहती है। उसके पति मुंबई में नौकरी करते हैं। महिला ने 29 अक्टूबर को कोतवाली में तहरीर दी कि उसकी पुत्री को नाऊपुर गांव निवासी सीपू राजभर बहला-फुसलाकर कहीं भगा ले गया है।
यह भी पढ़ें | Jaunpur News: तेज रफ्तार पिकअप ने बाइक को मारी टक्कर, दो युवक घायल
भगाने की साजिश में सीपू की माता-पिता बहन व जीजा को संलिप्त होने का आरोप लगाया। पुलिस मुकदमा दर्ज कर छानबीन में जुट गई। लगातार दबिश व दबाव बनाने पर आरोपित शुक्रवार को किशोरी को उसके घर के पास छोड़कर भाग गया। पुलिस मिले सुराग पर किशोरी को बरामद कर कोतवाली लाई। पूछताछ में उसने बताया कि सीपू उसे भगाकर मुंबई ले गया था। वहां उसके साथ कई बार दुष्कर्म किया। महिला आरक्षी की निगरानी में किशोरी को जिला महिला अस्पताल भेजकर मेडिकल मुआयना कराया गया।
![]() |
| विज्ञापन |
![]() |
| विज्ञापन |
,%20%E0%A4%A8%E0%A4%88%E0%A4%97%E0%A4%82%E0%A4%9C%20%E0%A4%A4%E0%A4%BF%E0%A4%B0%E0%A4%BE%E0%A4%B9%E0%A4%BE,%20%E0%A4%9C%E0%A5%8C%E0%A4%A8%E0%A4%AA%E0%A5%81%E0%A4%B0%20%20%E0%A4%AB%E0%A5%8B%E0%A4%A8%20%E0%A4%A80%207355%20358194,%2005452-356555.jpg)
