BREAKING

Jaunpur News: बीएलओ घर-घर जाकर बांटेंगे गणना प्रपत्र

Jaunpur News BLOs will go door to door and distribute census forms

विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण कार्यक्रम के सम्बन्ध में कार्यशाला का आयोजन

नया सवेरा नेटवर्क

जौनपुर। भारत निर्वाचन आयोग के विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण कार्यक्रम के संबंध में जिलाधिकारी डा दिनेश चंद्र की अध्यक्षता में बीएलओ को प्रशिक्षण दिए जाने से संबंधित कार्यशाला कलेक्ट्रेट स्थित प्रेक्षागृह में आयोजित हुई। जिलाधिकारी ने बताया कि 01 जनवरी 2026 की अर्हता को दृष्टिगत रखते हुए विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण के तहत जो कार्य चल रहा है, उसके प्रथम चरण में सभी बीएलओ घर-घर जाकर गणना प्रपत्रों का वितरण करेंगे, नए मतदाता और शिफ्टेड मतदाता हेतु फार्म 6 और 8 के साथ डिक्लेरेशन भी होना चाहिए। गणना प्रपत्र वितरण और प्राप्ति के दौरान किसी भी प्रकार का कोई दस्तावेज नहीं लिया जाना है। 

यह भी पढ़ें | Jaunpur News: विद्यालय गई छात्रा नहीं लौटी घर...

उन्होंने बताया कि भारत निर्वाचन आयोग के दिशा-निर्देशों के अनुरूप बूथ लेवल अधिकारी घर-घर जाकर मतदाताओं के विवरण संकलित कर रहे हैं, जिससे एक शुद्ध एवं पारदर्शी मतदाता सूची तैयार की जा सके। उन्होंने कहा कि यह कार्यक्रम अत्यंत महत्वपूर्ण है, क्योंकि इसी के माध्यम से पारदर्शी और त्रुटिरहित मतदाता सूची तैयार की जाएगी। उन्होंने सभी बीएलओ को निर्देशित किया कि वे अपने दायित्वों का निर्वहन पूरी निष्ठा और पारदर्शिता, धैर्य, विनम्रता और संयम के साथ शत-प्रतिशत वितरण के इस कार्य को करें। इस कार्य में लेखपाल, सीडीपीओ, सुपरवाइजर सहित अन्य सहयोग करेंगे। उन्होंने कहा कि शुद्ध मतदाता सूची ही निष्पक्ष निर्वाचन की पहचान होती है, अतः सभी अधिकारी एवं कर्मचारी इस कार्यक्रम में सक्रिय भूमिका निभाएं ताकि जनपद में निर्वाचन प्रक्रिया को और अधिक सशक्त एवं विश्वसनीय बनाया जा सके। कार्यशाला में उप जिला निर्वाचन अधिकारी राम अक्षयबर चौहान, नगर मजिस्ट्रेट इंद्रनंदन सिंह, तहसीलदार सदर, सीडीपीओ समस्त बीएलओ सहित अन्य उपस्थित रहे।

एस.आर.एस. हॉस्पिटल एण्ड ट्रामा सेन्टर  📍 तेज डायग्नोस्टिक सेन्टर के सामने (पेट्रोल पम्प के बगल में), नईगंज तिराहा, जौनपुर   ☎️ 7355 358194, 05452-356555      🏥🏥🏥  👨🏻‍⚕️ डा. अभय प्रताप सिंह  MBBS (KGMU), DNB(Ortho), MS (Ortho) UCN, FIJR (Germany), MNAMS आर्थोस्कोपिक एण्ड ज्वाइंट रिप्लेसमेन्ट आर्थोपेडिक सर्जन हड्डी रोग विशेषज्ञ ओ.पी.डी. प्रतिदिन  👨🏻‍⚕️ डा. आनन्द त्रिपाठी  MBBS, MD, DM (Neuro) न्यूरो फिजिसियन ओ.पी.डी. प्रतिदिन  👨🏻‍⚕️ डा. राजेश त्रिपाठी  MBBS, MD (Anesthisia) एनेस्थिसिया रोग विशेषज्ञ ओ.पी.डी. प्रतिदिन  👩🏻‍⚕️ डा. नेदा सलाम  CGO स्त्री एवं प्रसूति रोग विशेषज्ञ ओ.पी.डी. प्रतिदिन  👨🏻‍⚕️ डा. एस. के. मिश्र  MBBS, MS (General Surgeon) जनरल सर्जरी विजिटिंग ऑन काल  👩🏻‍⚕️  डा. चंचला मिश्रा  MBBS, MS (Obs & Gyn.) स्त्री रोग विशेषज्ञ विजिटिंग ऑन काल  👨🏻‍⚕️ डा. अरविन्द कुमार अग्रहरि  MBBS, MS, MCH (Neuro) न्यूरो सर्जन विजिटिंग ऑन काल
विज्ञापन


कल्याण ज्वेलर्स  OPEN ON ALL DAYS  JAUNPUR - UMARPUR, POLYTECHNIC CHAURAHA, SADAR, BESIDE SANKAR EYE HOSPITAL. PH 75228 01233, 9151666733
विज्ञापन


नया सबेरा का चैनल JOIN करें