BREAKING

Bhayandar News: विवेक उपाध्याय, भारतीय जनता युवा मोर्चा के जिला महामंत्री नियुक्त

Bhayandar News Vivek Upadhyay appointed District General Secretary of Bharatiya Janata Yuva Morcha

नया सवेरा नेटवर्क

भायंदर। भारतीय जनता युवा मोर्चा के मीरा भायंदर अध्यक्ष रणवीर बाजपेई द्वारा जारी जिला कार्यकारिणी के अनुसार विवेक उपाध्याय को मोर्चा का जिला महामंत्री नियुक्त किया गया है। वे इसके पहले भी इसी पद पर काम कर चुके हैं। विवेक उपाध्याय मीरा भायंदर भाजपा का युवा चेहरा माने जाते हैं। उनके पिता स्वर्गीय देवी प्रसाद उपाध्याय, उत्तर भारतीय मोर्चा के जिला अध्यक्ष के रूप में काफी लोकप्रिय रहे। श्री उपाध्याय के चाचा सुरेंद्र उपाध्याय जाने-माने भवन निर्माता और समाजसेवी हैं। 

यह भी पढ़ें | Mumbai News: जौनपुर के युवा अधिवक्ता दुर्गेश यादव का समरस ने किया सम्मान

विवेक उपाध्याय ने एक बार फिर जिम्मेदारी दिए जाने पर विधायक नरेंद्र मेहता, जिला अध्यक्ष दिलीप जैन, मोर्चा के जिला अध्यक्ष रणवीर बाजपेई समेत संगठन के सभी पदाधिकारियों का आभार मानते हुए कहा कि वे दी गई जिम्मेदारी का निर्वहन पूरे मनोयोग और समर्पित भावना के साथ करेंगे। उन्होंने कहा कि आने वाले महानगरपालिका चुनाव में भाजपा की अभूतपूर्व विजय के लिए कड़ी मेहनत करेंगे । विवेक उपाध्याय को दोबारा मोर्चा का जिला महामंत्री बनाए जाने पर वरिष्ठ समाजसेवी रत्नाकर मिश्रा, भाजपा नेता सुरेश सिंह, कमलेश दुबे, एडवोकेट डीके पांडे ,भाजपा जिला महामंत्री बृजेश तिवारी, कमला शंकर मिश्रा, महेंद्र पांडे, अजित उपाध्याय , संजय दुबे, धीरेन्द्र मिश्रा समेत अनेक लोगों ने खुशी जाहिर करते हुए उन्हें बधाई दी है।

कल्याण ज्वेलर्स  OPEN ON ALL DAYS  JAUNPUR - UMARPUR, POLYTECHNIC CHAURAHA, SADAR, BESIDE SANKAR EYE HOSPITAL. PH 75228 01233, 9151666733
विज्ञापन

*जौनपुर टाईल्स एण्ड सेनेट्री | लाइन बाजार थाने के बगल में जौनपुर | सम्पर्क करें - प्रो. अनुज विक्रम सिंह, मो. 9670770770*
विज्ञापन



नया सबेरा का चैनल JOIN करें