Jaunpur News: महराजगंज में नवमी पर विधि-विधान से हुआ हवन-पूजन
पंकज बिन्द
महराजगंज, जौनपुर। स्थानीय क्षेत्र के इब्राहिमपुर गांव की कालूपुरा बस्ती में शारदीय नवरात्र की नवमी पर देवी पंडाल में विधि-विधान से हवन-पूजन किया गया। इस दौरान श्रद्धालुओं ने आहुतियां देकर जगत के कल्याण की कामना किया। श्रद्धालुओं ने सुबह से ही सभी तैयारियां पूरी कर ली थीं। आरती के बाद हवन-पूजन शुरू किया गया। आचार्य राजकमल मिश्र के मार्गदर्शन में यजमान संदीप ने मां दुर्गा का विधि-विधान से पूजन किया।
शारदीय नवरात्र के दौरान श्रद्धालुओं ने पंडालों में देवी प्रतिमाएं स्थापित कर नवदुर्गा महोत्सव मनाया। सुबह-शाम पंडालों में आरती और मां के जयकारों की गूंज सुनाई देती रही। वहीं महाराजगंज पड़ाव स्थित नव दुर्गा पूजा में हवन-पूजन के बाद सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति दी गई जिसमें बच्चों ने भजनों पर नृत्य किया।
समिति के राम आसरे पाण्डेय, अंकज जायसवाल, सतीश मोदनवाल, बबलू जायसवाल, मनीष मोदनवाल, राजन जायसवाल, अजय सिंह, सुनील खरवार, मुन्ना, अनुज सिंह, निलेश, अखिलेश सिंह, विकास उपाध्याय, श्रीनिवास, आशीष, अनुराग और हरिकेश ने प्रसाद वितरित किया।