Jaunpur News: सेवा करना सबसे बड़ा धर्म : डॉ. रणजीत सिंह
नया सवेरा नेटवर्क
जौनपुर। ब्लॉक करंजाकला के अंतर्गत मां दुर्गा जी हायर सीनियर सेकंडरी सिद्दीकपुर विद्यालय के प्रांगण में गुरुवार की सुबह करीब 10 बजे से चल रहे स्काउट गाइड प्रशिक्षण के प्रथम सोपान उद्घाटन सत्र के प्रथम दिन कार्यक्रम के मुख्य अतिथि डॉ. रणजीत सिंह ने कहा कि मानव सेवा सबसे बड़ा धर्म असहाय ,गरीब, लाचार बेबस लोगों की मदद करना है।
इसका परम उद्देश्य राष्ट्रीय हित में हिस्सा लेना, ईश्वर और अपने देश के प्रति अपने कर्तव्य का पालन करना, दूसरों की सहायता करना और स्काउट के नियम पालन करना सबसे बड़ा धर्म माना गया है। प्रथम दिन प्रार्थना झंडागीत, स्काउट गाइड के नियम, प्रतिज्ञा, ताली के बारे में जानकारी दी गई तथा प्रशिक्षक अंबुज सिंह, निसार अहमद ने कई विषय पर बच्चों की जानकारी दी तथा कार्यक्रम का संचालन निसार अहमद ने किया। नुसरत सुल्तान (एडल्ट रिसोर्स) ने आए हुए अतिथियों के प्रति आभार एवं धन्यवाद व्यक्त किया और छात्र-छात्राओं के अंदर जोश और उत्साह देखने को मिला।
.jpg)
.jpg)
.jpg)

