Jaunpur News: संघ के शताब्दी वर्ष पर पंच परिवर्तन का लिया गया संकल्प
विकास यादव @ नया सवेरा
नौपेड़वा, जौनपुर। राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ का शताब्दी वर्ष पूर्ण होने पर भव्य कार्यक्रम श्रीराम जानकी मंदिर नौपेडवा पुरानी बाजार में हुआ। इसमें स्वयंसेवकों ने पूर्ण गणवेश में भाग लिया। कार्यक्रम के मुख्य वक्ता संतोष उपाध्याय विभाग कार्यवाह राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ थे। कार्यक्रम की अध्यक्षता सोनू खण्ड कार्यवाह बक्शा ने किया जिन्होंने संघ के 100 वर्ष पूरे होने पर सभी को बधाई दिया। कार्यक्रम का संचालन कर्मवीर व मनोज ने संयुक्त रूप से किया। कार्यक्रम में बक्शा क्षेत्र कार्यवाह भी उपस्थित थे।
यह भी पढ़ें | Jaunpur News: श्रीराम लीला समिति का 75वां भव्य दशहरा मेला सम्पन्न
मुख्य वक्ता संतोष उपाध्याय ने अपने उद्बोधन में संघ के 100 वर्ष पूर्ण होने पर सभी साक्षी स्वयंसेवकों को बधाई देते हुये कहा कि इन 100 वर्षों में स्वयंसेवकों की 4 पीढ़ियों ने त्याग, तपस्या से संघ को इस मुकाम तक पहुंचाया है और हम सब इसके साक्षी हैं। इस 100 वर्ष के कार्यकाल में संगठन को विभिन्न प्रकार की प्रताड़ना, उपहास और विपरीत परिस्थितियों को सहना पड़ा। कई बार संघ पर प्रतिबंध लगा। संघ के स्वयंसेवकों की प्रताड़ना हुई, उन्हें जेलों में डाला गया परंतु संघ का कार्य कभी रूका नहीं और दिन-प्रतिदिन बढ़ता ही गया। 1925 में पांच स्वयंसेवकों से शुरू हुआ संघ आज वर्तमान में 50 हजार से अधिक स्थानों पर शाखाएं लगा रहा है।
नवरात्र में विजय दशमी के दिन शास्त्र की पूजा होती है जिसमें नित्य एक करोड़ के लगभग स्वयंसेवक भाग लेते हैं। 50 के करीब अखिल भारतीय संगठन जैसे अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद, भारतीय मजदूर संघ,आदि संघ के स्वयंसेवकों द्वारा चलाए जा रहे हैं और जो संगठन देश के अंदर सदस्यता के हिसाब से प्रथम स्थान पर है। गणेश सिंह, लालचन्द्र गौतम, दिलीप गौतम, अमित सोनी, आशीष जायसवाल, मीडिया प्रभारी सूरज जायसवाल सहित तमाम लोग उपस्थित थे।

