BREAKING

Pune News: म्युनिसिपल मजदूर यूनियन मुंबई का प्रशिक्षण शिविर संपन्न

नया सवेरा नेटवर्क

पुणे। बृहन्मुंबई महानगरपालिका पालिका कामगार कर्मचारियों की सबसे बड़ी यूनियन म्युनिसिपल मजदूर यूनियन मुंबई द्वारा म्यु. मजदूर यूनियन सभागृह 163 कडोलकर कालोनी तलेगांव दाभाडे पुणे महाराष्ट्र में दो दिवसीय प्रशिक्षण शिविर का आयोजन किया गया। उक्त शिविर में सार्वजनिक स्वास्थ्य चिकित्सा विभाग में आने वाले हॉस्पिटल और स्वास्थ्य केंद्र के विभागों में कार्यरत उपाध्यक्ष, संगठक, कार्यकारिणी सदस्य एवं तकरार निवारण समिति के समस्त पदाधिकारी व कार्यकर्ता उपस्थित थे।प्रशिक्षण शिविर प्रथम सत्र का उद्घाटन शनिवार दिनांक 4 अक्टूबर 2025 को दीप प्रज्वलन से किया गया। 

प्रथम सत्र की अध्यक्षता मुकेश करोतीया उपाध्यक्ष सायन हॉस्पिटल ने किया तथा स्वागत प्रस्ताव सचिन कांबले सहायक सरचिटणीस ने किया। मार्गदर्शन के रूप में सहदेव विट्ठल मोहिते पूर्व प्रमुख कामगार अधिकारी व संगठन सलाहकार की उपस्थिति में केईएम हास्पिटल,सायन हॉस्पिटल,नायर हॉस्पिटल, कुपर हास्पिटल,भगवती हास्पिटल,व्हीएन देशाई हास्पिटल, राजावाडी हास्पिटल, जीटीबी हास्पिटल के पदाधिकारियों ने समस्याओं को सभी के समक्ष रखा। दूसरे सत्र की अध्यक्षता सार्वजनिक स्वास्थ्य विभाग के उपाध्यक्ष संजय बने ने किया तथा मार्गदर्शक के रुप में महाराष्ट्र राज्य मनपा नगर पालिका संगठना फेडरेशन अध्यक्ष बबनराव झिंगुर्डे उपस्थित थे।

यह भी पढ़ें | भारत की वित्तीय जागरूकता क्रांति-“आपकी पूंजी, आपका अधिकार”- बैंकों में फंसे 1.84 लाख करोड़ रुपयों को जनता तक पहुँचाने की ऐतिहासिक पहल

 झिंगुर्डे साहेब ने मार्गदर्शन करते हुए कहा कि संगठन को एकजुट होकर चलाया जा सकता है।उक्त शिविर में सरचिटणीस वामन कविस्कर, अध्यक्ष अशोक जाधव, कोषाध्यक्ष शरद राघव,सलाहकार सहदेव मोहिते, संगठक प्रवीण कदम,उपाध्यक्ष संदीप भरणकर, सक्रिय कार्यकर्ता विनय कुमार शर्मा, सभासद रविन्द्र जाधव,रोहिणी झगड़े, समन्वयक अखिलेश,सरचिटणीस सहायक विट्ठल गावड़े उपस्थित थे।उक्त शिविर का आयोजन स्वास्थ्य चिकित्सा विभाग के पदाधिकारी, यूनियन के सहायक सरचिटणीस प्रदीप नारकर ने किया। 

उक्त शिविर में यूनियन पदाधिकारियों ने उपस्थित उपाध्यक्षों,सभासदों, कार्यकर्ताओं को नियमानुसार प्रशासन से कैसे सहयोग लेना और कर्मचारियों को सहायता देना आदि का प्रशिक्षण दिया।अंत में यूनियन अध्यक्ष अशोक जाधव ने सभी के शब्दों को सम्मान देते हुए आभार व्यक्त किया तथा कहा कि जो भी मांग कर्मचारियों की है उसे यूनियन पूरी करेगी किंतु निवेदन है कि संगठन को मजबूती प्रदान कीजिए जो कर्मचारी यूनियन के सदस्य नहीं हैं उन्हें सदस्य बनाइए।

जौनपुर, अब इंतजार हुआ खत्म हम लेकर आए हैं आपका अपना नया शोरूम | गहना कोठी भगेलू राम रामजी सेठ | कचेहरी रोड, कलक्ट्री तिराहा के पास, आधुनिक मिष्ठान के सामने जौनपुर
विज्ञापन

वरिष्ठ भाजपा नेता ज्ञान प्रकाश सिंह की तरफ से विजयादशमी, धनतेरस, दीपावली, भैया दूज, डाला छठ और देव दीपावली की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं
विज्ञापन


नया सबेरा का चैनल JOIN करें