BREAKING

Jaunpur News: संत पंकज महाराज का कार्यक्रम करके युवाओं को नशे से दूर रहने का हुआ आह्वान

नया सवेरा नेटवर्क

महराजगंज, जौनपुर। स्थानीय क्षेत्र में स्थित भटपुरा गांव में परम संत बाबा जयगुरुदेव जी महाराज के उत्तराधिकारी संत पंकज जी महाराज का सत्संग कार्यक्रम किया गया। यह उनकी शाकाहार, सदाचार और मद्यनिषेध जनजागरण यात्रा का 91वां पड़ाव था। स्थानीय लोगों ने यात्रियों का हर्षोल्लास के साथ स्वागत किया।

इस मौके पर अपने सत्संग संदेश में संत पंकज जी महाराज ने कहा कि इस जगत में सारा पसारा केवल 'शब्द' का है जिसे नाम भी कहते हैं। गुरु ही नाम को जगाते या सिद्ध करते हैं और सिद्ध किया हुआ नाम ही जीव को भवसागर से पार करता है। उन्होंने कबीर साहब के 'ढाई अक्षर' को प्रेम नहीं, बल्कि शब्द बताया।

उन्होंने अपने गुरु महाराज बाबा जयगुरुदेव जी का उल्लेख करते हुए कहा कि उन्होंने 'जयगुरुदेव' नाम सिद्ध कर देश के कोने-कोने में इसका प्रचार किया। इससे लाखों-करोड़ों लोगों का खान-पान सुधरा और उनका जीवन बदल गया, उन्हें भगवान के भजन की माला थमाई गई। उन्हीं के पदचिन्हों व आदेश पर वे भी एक अच्छे समाज के निर्माण का लक्ष्य लेकर निकले हैं।

यह भी पढ़ें |
Jaunpur News: कलश यात्रा से राममय हुआ खानापट्टी, सात दिवसीय संगीतमय रामकथा का शुभारंभ

महाराज जी ने समाजसेवियों, बुद्धिजीवियों और सभी वर्ग के प्रबुद्धजनों से अपील किया कि वे युवा पीढ़ी को दिशाहीन होने से बचाएं। उन्होंने युवाओं को शाकाहारी, सदाचारी बनाने और नशीले व्यसनों से दूर रखने का आह्वान किया, ताकि उनकी आंखों में मां, बहन, बेटी की पहचान कायम रहे और एक अच्छे समाज का निर्माण हो सके। उन्होंने आगामी 28 नवंबर से 2 दिसंबर तक मथुरा स्थित जयगुरुदेव आश्रम पर होने वाले पूज्यपाद दादा गुरु जी महाराज के 77वें पावन भंडारे और सत्संग मेले में पधारने का निमंत्रण भी दिया। इस सत्संग आयोजन में पुलिस प्रशासन का सहयोग सराहनीय रहा।

इस अवसर पर ऋषिदेव श्रीवास्तव, जगदीश चौरसिया, बलराम चौरसिया, ग्राम प्रधान मूलशंकर सिंह, संजय चौरसिया, राम बहाल यादव, हरीराम गुप्ता, वीरेंद्र सिंह, सहयोगी संगत कौशांबी के घनश्याम जी, राम कुमार, गोवर्धन, बाबू लाल सहित तमाम गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

GRAND GOLD AND DIAMOND EXHIBITION | 17TH, 18TH, 19TH, 20TH OCT 2025 | ये दिवाली खुशियों वाली | अब कुछ ही दिन शेष | पूर्वाचल का सर्वश्रेष्ठ प्रतिष्ठान | गहना फोठी भगेलू राम रामजी सेठ | हर खरीदारी पर पाए निश्चित उपहार | कोतवाली चौराहा पर पार्किंग की उत्तम व्यवस्था उपलब्ध है। हनुमान मंदिर के सामने कोतवाली चौराहा, जौनपुर 9984991000, 9792991000, 9984361313 | सदभावना पुल रोड नखास ओलंदगंज जौनपुर 9838545608,7355037762, 8317077790 | कचहरी रोड, कलेक्ट्री तिराहा के पास, आधुनिक मिष्ठान के सामने जौनपुर, यूपी 9838545608, 7355037762, 8317077790 | T&C Apply*
विज्ञापन

एस.आर.एस. हॉस्पिटल एण्ड ट्रामा सेन्टर  📍 तेज डायग्नोस्टिक सेन्टर के सामने (पेट्रोल पम्प के बगल में), नईगंज तिराहा, जौनपुर   ☎️ 7355 358194, 05452-356555      🏥🏥🏥  👨🏻‍⚕️ डा. अभय प्रताप सिंह  MBBS (KGMU), DNB(Ortho), MS (Ortho) UCN, FIJR (Germany), MNAMS आर्थोस्कोपिक एण्ड ज्वाइंट रिप्लेसमेन्ट आर्थोपेडिक सर्जन हड्डी रोग विशेषज्ञ ओ.पी.डी. प्रतिदिन  👨🏻‍⚕️ डा. आनन्द त्रिपाठी  MBBS, MD, DM (Neuro) न्यूरो फिजिसियन ओ.पी.डी. प्रतिदिन  👨🏻‍⚕️ डा. राजेश त्रिपाठी  MBBS, MD (Anesthisia) एनेस्थिसिया रोग विशेषज्ञ ओ.पी.डी. प्रतिदिन  👩🏻‍⚕️ डा. नेदा सलाम  CGO स्त्री एवं प्रसूति रोग विशेषज्ञ ओ.पी.डी. प्रतिदिन  👨🏻‍⚕️ डा. एस. के. मिश्र  MBBS, MS (General Surgeon) जनरल सर्जरी विजिटिंग ऑन काल  👩🏻‍⚕️  डा. चंचला मिश्रा  MBBS, MS (Obs & Gyn.) स्त्री रोग विशेषज्ञ विजिटिंग ऑन काल  👨🏻‍⚕️ डा. अरविन्द कुमार अग्रहरि  MBBS, MS, MCH (Neuro) न्यूरो सर्जन विजिटिंग ऑन काल
विज्ञापन




नया सबेरा का चैनल JOIN करें