BREAKING

Jaunpur News: कलम के प्रति जागृत पैदा करने के लिए निकली गई शोभायात्रा

अखिल भारतीय  कायस्थ महासभा के बैनर तले निकली शोभायात्रा

जौनपुर। अखिल भारतीय कायस्थ महासभा जौनपुर एवं कायस्थ कल्याण समिति,कायस्थ समन्वय समिति एवं कायस्थों की तमाम कायस्थ संगठनों ने भगवान श्री चित्रगुप्त जी की शोभायात्रा का आयोजन किया जिसमें शहर के कायस्थ युवा, महिलाओं ने बड़ी भागेदारी किया।शोभायात्रा निकालने के पूर्व सर्वप्रथम भगवान चित्रगुप्त जी महाराज के चित्र पर  पुष्प चढ़कर विधि विधान से पूजन अर्चन किया तत्पश्चात आदरणीय जिलाधिकारी श्री दिनेश चन्द्र सिंह ने झंडी दिखा कर शुभारम्भ किया। 

अखिल भारतीय कायस्थ महासभा के प्रदेश अध्यक्ष डॉ इंद्रसेन  श्रीवास्तव जी द्वारा माननीय जिलाधिकारी जी व अपर जिलाधिकारी भू एवं राजस्व अजय कुमार  अम्बष्ट जी को स्मृति चिन्ह प्रदान किया इसके पश्चात शोभायात्रा ढोल ताश  बाजा हाथी घोड़े व रथ से सुसज्जित विशाल शोभायात्रा नगर के प्रमुख मार्ग कोतवाली चौराहा ओलांदगंज होते हुए चित्रगुप्त धर्मशाला पर समाप्त हुआ कार्यक्रम में मुख्य रूप से महासभा के प्रदेश अध्यक्ष डॉ इन्द्रसेन श्रीवास्तव, राष्ट्रीय सचिव रवि श्रीवास्तव, जिलाध्यक्ष नीलमणि श्रीवास्तव, प्रदेश उपाध्यक्ष मनीष श्रीवास्तव, प्रदेश सचिव श्रीकान्त श्रीवास्तव, प्रदेश महामंत्री राकेश श्रीवास्तव, जिला महामंत्री संजय अस्थाना, श्याम रतन श्रीवास्तव डॉ प्रमोद श्रीवास्तव प्रधानाचार्य आनंद मोहन श्रीवास्तव एससी लाल श्रीवास्तव मयंक नारायण धीरज श्रीवास्तव अतुल श्रीवास्तव अजय श्रीवास्तव मुकेश श्रीवास्तव आशीष श्रीवास्तव भाजपा नेता अमित श्रीवास्तव नगर पालिका अध्यक्ष प्रतिनिधि रामसूरत मौर्या जी भारतीय जीवन बीमा निगम वाराणसी के ब्रांच मैनेजर शरद श्रीवास्तव जी पंकज श्रीवास्तव हैप्पी भाजपा नेता डॉ अंजना श्रीवास्तव डॉ पूनम श्रीवास्तव सौरभ श्रीवास्तव नवनीश श्रीवास्तव दयाशंकर निगम अमित निगम सहित हजारों कायस्थ उपस्थित रहे





कल्याण ज्वेलर्स  OPEN ON ALL DAYS  JAUNPUR - UMARPUR, POLYTECHNIC CHAURAHA, SADAR, BESIDE SANKAR EYE HOSPITAL. PH 75228 01233, 9151666733
विज्ञापन

*जौनपुर टाईल्स एण्ड सेनेट्री | लाइन बाजार थाने के बगल में जौनपुर | सम्पर्क करें - प्रो. अनुज विक्रम सिंह, मो. 9670770770*
विज्ञापन



नया सबेरा का चैनल JOIN करें