BREAKING

Prayagraj News: राजभाषा सम्मान 2024 से सम्मानित हुए कवि संतोष झा

नया सवेरा नेटवर्क

नैनी, प्रयागराज। विश्व हिन्दी साहित्य सेवा संस्थान की ओर से आयोजित तीन दिवसीय अंतरराष्ट्रीय साहित्य अधिवेशन के दूसरे दिन सोमवार को संगोष्ठी व सम्मान समारोह आयोजित किया गया। नैनी स्थित जगतपिता ब्रह्मदेव धर्मशाला, देवरख में हुए कार्यक्रम में साहित्यकारों को सम्मानित किया गया।

इस अवसर पर कार्यक्रम के विशिष्ट अतिथि डॉ. एनबी सिंह 'हरियाली गुरु' रहें। मुख्य अतिथि मंडलायुक्त डॉ. सुरेंद्र कुमार पांडेय ने कहा कि संस्कृत और हिंदी भाषा अलग नहीं हैं। अंग्रेजी भाषा की जानकारी होना अच्छी बात है, लेकिन हिन्दी की कीमत पर नहीं।

सम्मानित साहित्यकारों में कवि संतोष कुमार झा को राजभाषा सम्मान- 2024 से सम्मानित किया गया।कवि संतोष कुमार झा वर्तमान में कोंकण रेलवे में अध्यक्ष एवं प्रबंध निदेशक के पद पर कार्यरत हैं, आपके चार काव्य संग्रह 'उन्मुक्त' ,'सूरज का वारिस',  'फूल ,कलम और बंदूक' एवं 'स्याही का सिपाही' प्रकाशित हो चुके हैं।

यह भी पढ़ें | Pratapgarh News: संघ शताब्दी वर्ष पर  रामगंज में राष्ट्र भावना के साथ शस्त्र पूजन

इन साहित्यकारों को किया गया सम्मानित

डॉ. जुगुल किशोर सारंगी, डॉ. वंदना अग्निहोत्री, डॉ. विजयलक्ष्मी, डॉ. सुषमा, डॉ. सीमा वर्मा, डॉ. गीता त्रिपाठी, डॉ. कृष्णा मणि,अनिल कुमार त्रिपाठी, दिनेश कुमार माली, फरहत, रणजीत सिंह अरोरा, डॉ. रश्मि बौबे, रजनी प्रभा, मुक्ता कौशिक, रतिराम गढ़वाल, संतोष शर्मा, लक्ष्मीकांत वैष्णव, राणा प्रताप, अनीता सक्सेना, माधुरी त्रिपाठी, विजय कृष्ण त्रिपाठी शामिल रहे। साथ ही डॉ. एनबी सिंह की 'पर्यावरण श्री' सम्मान से सम्मानित किया गया।

संबोधन में ओम प्रकाश त्रिपाठी ने कहा कि हिंदी के विकास और संवर्धन के लिए हर स्तर पर प्रयास किया जाना चाहिए। शोधार्थी जयकला और सविता ने अपने शोध पत्र प्रस्तुत किए। साहित्यकारों ने काव्य पाठ किया। कार्यक्रम के अंत में आभार ज्ञापन संस्थान के सचिव डॉ. गोकुलेश्वर कुमार द्विवेदी, संचालन डॉ. सीमा वर्मा, रश्मि चौबे और संयोजन पुष्पा श्रीवास्तव ने किया।

Gahna Kothi Bhagelu Ram Ramji Seth  Kotwali Chauraha Jaunpur  9984991000, 9792991000, 9984361313  Olandganj Jaunpur  9838545608, 7355037762, 8317077790 And RAJDARBAR A FAMILY RESTAURANT in RajMahal Jaunpur
विज्ञापन

एस.आर.एस. हॉस्पिटल एण्ड ट्रामा सेन्टर  📍 तेज डायग्नोस्टिक सेन्टर के सामने (पेट्रोल पम्प के बगल में), नईगंज तिराहा, जौनपुर   ☎️ 7355 358194, 05452-356555      🏥🏥🏥  👨🏻‍⚕️ डा. अभय प्रताप सिंह  MBBS (KGMU), DNB(Ortho), MS (Ortho) UCN, FIJR (Germany), MNAMS आर्थोस्कोपिक एण्ड ज्वाइंट रिप्लेसमेन्ट आर्थोपेडिक सर्जन हड्डी रोग विशेषज्ञ ओ.पी.डी. प्रतिदिन  👨🏻‍⚕️ डा. आनन्द त्रिपाठी  MBBS, MD, DM (Neuro) न्यूरो फिजिसियन ओ.पी.डी. प्रतिदिन  👨🏻‍⚕️ डा. राजेश त्रिपाठी  MBBS, MD (Anesthisia) एनेस्थिसिया रोग विशेषज्ञ ओ.पी.डी. प्रतिदिन  👩🏻‍⚕️ डा. नेदा सलाम  CGO स्त्री एवं प्रसूति रोग विशेषज्ञ ओ.पी.डी. प्रतिदिन  👨🏻‍⚕️ डा. एस. के. मिश्र  MBBS, MS (General Surgeon) जनरल सर्जरी विजिटिंग ऑन काल  👩🏻‍⚕️  डा. चंचला मिश्रा  MBBS, MS (Obs & Gyn.) स्त्री रोग विशेषज्ञ विजिटिंग ऑन काल  👨🏻‍⚕️ डा. अरविन्द कुमार अग्रहरि  MBBS, MS, MCH (Neuro) न्यूरो सर्जन विजिटिंग ऑन काल
विज्ञापन



नया सबेरा का चैनल JOIN करें