BREAKING

Entertainment News: मनोज तिवारी के नये गाने "हाँ हम बिहारी हैँ जी" पर फैंस लुटा रहे हैँ ढेरों प्यार

नया सवेरा नेटवर्क

श्रोताओं के दिलों पर राज करने वाले   गायक और भोजपुरी फिल्मों के मेगा स्टार मनोज तिवारी जब अपने सुरों की आराधना पेश करते हैँ तो समय भी उनके गीत सुनने के लिए ठहर सा जाता है।पहले बाड़ी शेर पर सवार एल्बम और फिर फिल्म्  गैंग ऑफ वासेपुर का गाना" जिया हो बिहार के लाला",पंचायत वेब सीरीज का गाना   "हिन्द के सितारा "और अब बिहार पर गर्व करने वाला उनका नया नया  गाना "हाँ हम बिहारी हैँ जी "हर् तरफ धूम मचा रहा है।यह गाना बिहार की सांस्कृतिक धरोहर और गौरव को समर्पित

 है, जो भोजपुरी आईटी सेल यूट्यूब चैनल पर मौजूद है। छठ पूजा से पहले रिलीज इस गाने में इस त्यौहार का भी खूबसूरत जिक्र है। एक  पोस्ट के जरिए उन्होंने फैन्स से गाने को देखने और बिहार की शान को महसूस करने की अपील की। 'हां, हम बिहारी हैं जी' गाने के बोल बिहार की माटी, संस्कृति और लोगों की मेहनत को गौरवान्वित करते हैं। गाने की शुरुआती पंक्तियां कुछ इस तरह से हैं, 'हां, हम बिहारी हैं जी' माटी को सोना कर दें, वाली कलाकारी है, जी'।

यह भी पढ़ें | Jaunpur News: ट्रेन की चपेट में आने से युवक की दर्दनाक मौत, परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल 

इस गाने पर लोगों ने खूब प्यार बरसाया है। उनके एक फैंस ने  कहा, 'कल रात को मैंने आपकी ये रचना सुनी, छठ के अवसर पर ऐसी शानदार रचना हमारे हृदय में अमिट छाप छोड़ेगी। आपका बहुत-बहुत आभार। विलपुता के कगार पर पहुंच चुकी भोजपुरी को संजीवनी देने का काम कर रहे हैं वो सराहनीय है।' काफी लोगों ने इस गाने को सुनकर 'जय हो' के नारे लगाए हैं।

इस गाने में बिहार की मेहनतकश जनता, उनकी कला, संस्कृति और गौरवशाली इतिहास को खूबसूरती से दर्शाया गया है। मनोज तिवारी की गायकी और संगीत इसे और भी खास बनाता है। इसे मनोज तिवारी ने अपनी दमदार आवाज में गाया है। गीत के बोल अतुल कुमार राय ने लिखे हैं, जो बिहार की मिट्टी और संस्कृति से प्रेरित हैं। संगीत मधुकर आनंद ने दिया है, जिसमें भोजपुरी और लोक संगीत की शानदार झलक है। 

मनोज तिवारी एक बीजेपी सांसद भी हैं। वह अपने गानों और अभिनय के जरिए हमेशा बिहार की पहचान को बढ़ावा देते रहे हैं। गाना रिलीज होते ही सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बन गया है और फैन्स इसे खूब पसंद कर रहे हैं। यह गाना न केवल भोजपुरी संगीत प्रेमियों के लिए एक तोहफा है, बल्कि बिहार की सांस्कृतिक धरोहर को देश-दुनिया तक पहुंचाने का एक प्रयास भी है।

GRAND GOLD AND DIAMOND EXHIBITION | 17TH, 18TH, 19TH, 20TH OCT 2025 | ये दिवाली खुशियों वाली | अब कुछ ही दिन शेष | पूर्वाचल का सर्वश्रेष्ठ प्रतिष्ठान | गहना फोठी भगेलू राम रामजी सेठ | हर खरीदारी पर पाए निश्चित उपहार | कोतवाली चौराहा पर पार्किंग की उत्तम व्यवस्था उपलब्ध है। हनुमान मंदिर के सामने कोतवाली चौराहा, जौनपुर 9984991000, 9792991000, 9984361313 | सदभावना पुल रोड नखास ओलंदगंज जौनपुर 9838545608,7355037762, 8317077790 | कचहरी रोड, कलेक्ट्री तिराहा के पास, आधुनिक मिष्ठान के सामने जौनपुर, यूपी 9838545608, 7355037762, 8317077790 | T&C Apply*
विज्ञापन

एस.आर.एस. हॉस्पिटल एण्ड ट्रामा सेन्टर  📍 तेज डायग्नोस्टिक सेन्टर के सामने (पेट्रोल पम्प के बगल में), नईगंज तिराहा, जौनपुर   ☎️ 7355 358194, 05452-356555      🏥🏥🏥  👨🏻‍⚕️ डा. अभय प्रताप सिंह  MBBS (KGMU), DNB(Ortho), MS (Ortho) UCN, FIJR (Germany), MNAMS आर्थोस्कोपिक एण्ड ज्वाइंट रिप्लेसमेन्ट आर्थोपेडिक सर्जन हड्डी रोग विशेषज्ञ ओ.पी.डी. प्रतिदिन  👨🏻‍⚕️ डा. आनन्द त्रिपाठी  MBBS, MD, DM (Neuro) न्यूरो फिजिसियन ओ.पी.डी. प्रतिदिन  👨🏻‍⚕️ डा. राजेश त्रिपाठी  MBBS, MD (Anesthisia) एनेस्थिसिया रोग विशेषज्ञ ओ.पी.डी. प्रतिदिन  👩🏻‍⚕️ डा. नेदा सलाम  CGO स्त्री एवं प्रसूति रोग विशेषज्ञ ओ.पी.डी. प्रतिदिन  👨🏻‍⚕️ डा. एस. के. मिश्र  MBBS, MS (General Surgeon) जनरल सर्जरी विजिटिंग ऑन काल  👩🏻‍⚕️  डा. चंचला मिश्रा  MBBS, MS (Obs & Gyn.) स्त्री रोग विशेषज्ञ विजिटिंग ऑन काल  👨🏻‍⚕️ डा. अरविन्द कुमार अग्रहरि  MBBS, MS, MCH (Neuro) न्यूरो सर्जन विजिटिंग ऑन काल
विज्ञापन



नया सबेरा का चैनल JOIN करें