BREAKING

Jaunpur News: अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा संगठन की हुई बैठक

नये पदाधिकारियों का हुआ चयन

नया सवेरा नेटवर्क

सुजानगंज, जौनपुर। क्षेत्र में अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा संगठन की बैठक बबलू सिंह सरायभोगी के नेतृत्व में हुई। कार्यक्रम में सर्वप्रथम भगवान श्री राम एवं महाराणा प्रताप के चित्रों पर माल्यार्पण एवं पुष्प अर्पित किया गया तथा शस्त्र पूजन का कार्यक्रम भी किया गया जिसमें प्रदेश अध्यक्ष कृष्णन सिंह, प्रदेश महामंत्री रविकरन सिंह तोमर, संगठन मंत्री जितेंद्र सिंह एवं जिले के संगठन महामंत्री शैलेन्द्र सिंह (बबलू सिंह) आदि वक्ताओं ने समाज की एकजुटता एवं कर्तव्य निष्ठा के प्रति जागरूक किया। 

अपने पूर्वजों के बारे में बताते हुए उनके पदचिन्हों पर कार्य करने का आह्वान किया, जिससे सभी समाज सभी वर्ग के लोगों का विकास हो सके, जहां पर अत्यधिक संख्या में क्षेत्र के सम्मानित क्षत्रिय समाज के लोग उपस्थित रहे। अंत में संगठन का विस्तार करते हुए प्रदेश अध्यक्ष द्वारा पदाधिकारियों का चयन किया गया। सुजानगंज में ब्लॉक अध्यक्ष विपुल कुमार सिंह, महामंत्री अखिलेश कुमार सिंह, युवा अध्यक्ष अलोक कुमार सिंह को बनाया गया। इस अवसर पर यतेंद्र कुमार सिंह, अशोक कुमार सिंह, दीपक सिंह, सुरेंद्र प्रताप सिंह, रत्नाकर सिंह, मोनू सिंह, श्रीप्रकाश सिंह, राम सिंह, पप्पू सिंह, सुमित सिंह  मंटू सिंह), परविंद सिंह, राजकुमार सिंह, भारत सिंह, अखिलेश सिंह, अशोक सिंह सरायखानी आदि लोग उपस्थित रहे।


*जौनपुर टाईल्स एण्ड सेनेट्री | लाइन बाजार थाने के बगल में जौनपुर | सम्पर्क करें - प्रो. अनुज विक्रम सिंह, मो. 9670770770*
विज्ञापन


वीर बहादुर सिंह पूर्वाञ्चल विश्वविद्यालय, जौनपुर में 29वां दीक्षान्त समारोह, 06 अक्टूबर को
विज्ञापन


नया सबेरा का चैनल JOIN करें