Jaunpur News: बत्तीस वर्षीय महिला ने लगाई फांसी
गंगेश बहादुर सिंह @ नया सवेरा
सुजानगंज, जौनपुर। क्षेत्र के ग्राम सभा अचकारी में पूनम दुबे (32) पत्नी जितेन्द्र ने फांसी लगाकर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली। मिली जानकारी के अनुसार मृतक महिला अपने सास के साथ घर पर रहती थीं। रात को खाना खाने के बाद सभी सोने चले गए। मृतिका अपने कमरे में सोने के लिए चली गई। सुबह काफी देर तक जब पूनम का दरवाजा बंद रहा तो सास घबड़ाने लगी और ग्राम के कुछ लोगों को बुला लाई। लोग भी पहुंच कर देखा तो पूनम का शव पंखे के सहारे लटक रहा था, घटना की जानकारी पुलिस को दी गई। मौके पर पुलिस पहुंचकर ग्रामीणों के साथ दरवाजा खुलवाया।
फॉरेंसिक टीम भी मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। सूचना पर मायके के लोग भी आ गये थे।घटना के कारणों का पता नहीं चल पाया है। पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है। पूनम दुबे का एक आशुतोष 09 वर्षीय बेटा है। पति जितेंद्र उर्फ अंतिम रोजी-रोटी के चक्कर में बाहर रहते हैं।पुलिस शव को कब्जे में लेकर विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है।इस संदर्भ में थानाध्यक्ष फूलचंद्र पांडेय ने बताया कि अभी तक किसी प्रकार की परिजनों द्वारा तहरीर नहीं दी गई है।शव को अंत्यपरीक्षण के लिए भेजा गया है। इस घटना से गांव में मातम छाया है।
,%20%E0%A4%A8%E0%A4%88%E0%A4%97%E0%A4%82%E0%A4%9C%20%E0%A4%A4%E0%A4%BF%E0%A4%B0%E0%A4%BE%E0%A4%B9%E0%A4%BE,%20%E0%A4%9C%E0%A5%8C%E0%A4%A8%E0%A4%AA%E0%A5%81%E0%A4%B0%20%20%E0%A4%AB%E0%A5%8B%E0%A4%A8%20%E0%A4%A80%207355%20358194,%2005452-356555.jpg)
