Jaunpur News: काली दुल्हन की शूटिंग जौनपुर में शुरू

Jaunpur News: काली दुल्हन की शूटिंग जौनपुर में शुरू

रॉयल मूवी वर्ल्ड की राज यादव, रूपा मिश्रा, सोनू सिंह की भोजपुरी फिल्म 'काली दुल्हन' की शूटिंग शुरू जौनपुर में

नया सवेरा नेटवर्क

Jaunpur News: रॉयल मूवी वर्ल्ड बैनर के तले बनाई जा रही भोजपुरी फिल्म 'काली दुल्हन' का ग्रैंड मुहूर्त करके उत्तर प्रदेश के जिला जौनपुर के नेवढ़िया, इटायें के विभिन्न क्षेत्रों में शूटिंग शुरू कर दी गई है। इस फिल्म में केंद्रीय भूमिका में राज यादव और रूपा मिश्रा की जोड़ी दर्शकों का भरपूर मनोरंजन करने वाली है। साथ सोनू सिंह भी अहम भूमिका में नजर आयेंगे। नायिका प्रधान यह फिल्म दर्शकों का मनोरंजन करने के साथ-साथ समाज में जागरूकता फैलाने वाला संदेश भी देगी। 

बता दें कि फिल्म की शूटिंग शुरू होने से पहले विधिवत मंत्रोंच्चारण के साथ शुभ मुहूर्त किया गया। शुभ अवसर फिल्म के निर्माता, निर्देशक, कलाकार एवं स्थानीय गणमान्य जनों सहित फिल्म की पूरी यूनिट मौजूद रही। सभी ने गणेश भगवान की स्तुति व पूजा किया  और फिर फ़िल्म की शूटिंग शुरू कर दी गई। सभी ने फिल्म की शूटिंग शुरू होने पर एक दूसरे को बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। बता दें कि इसके पहले मुंबई में लीजेंड गायक कुमार शानू के सना रिकॉर्डिंग स्टूडियो में इस फ़िल्म का संगीतमय मुहूर्त किया गया था। भोजपुरी सिनेमा की पॉपुलर सिंगर ममता राउत की मधुर आवाज में गीत रिकॉर्डिंग किया गया था, जिसे संगीतकार अशोक सिन्हा ने संगीतबद्ध किया है। 

यह भी पढ़ें | Bareilly News: बॉलीबॉल टूर्नामेंट में पुरुष वर्ग में विद्या वर्ल्ड स्कूल के छात्र प्रथम

उल्लेखनीय है कि जाने माने फिल्म निर्देशक नरेंद्र सिंह (मुन्ना सिंह) के कुशल निर्देशन में बनाई जा रही भोजपुरी फिल्म 'काली दुल्हन' के निर्माता अजीत मिश्रा हैं, जो भोजपुरी सिनेमा में कुछ अलग हटकर करने का उद्देश्य लेकर आये हैं। वे बैक टू बैक कई भोजपुरी फिल्मों का निर्माण करने वाले हैं। इस फिल्म के लेखक चंदन सिंह, डीओपी कृष्णा पांडेय, ईपी निज़ाम खान, आर्ट डायरेक्टर पवन शर्मा, प्रोडक्शन कंट्रोलर शेखर यादव, सह निर्देशक संजय महतो, सहायक निर्देशक आदित्य श्रीवास्तव, संगीतकार अशोक सिन्हा, अनुज तिवारी, फ़िल्म पीआरओ रामचन्द्र यादव, मेकअप मैंन सोनू तिलकधारी, ड्रेस डिजाइनर वैष्णवी हेयर स्टाइलिश सवाना हैं। मुख्य कलाकार राज यादव, रूपा मिश्रा, सोनू सिंह, अनुराधा पंडित, मनोज टाइगर, बालेश्वर सिंह, महेश आचार्य, धर्मेंद्र श्रीवास्तव, नीलम पांडेय, बॉबी सिंह, छाया मिश्रा, खुशी मौर्य, स्वीटी ओझा, जीतेंद्र सिंह, बब्लू यादव आदि हैं।

GRAND GOLD AND DIAMOND EXHIBITION | 17TH, 18TH, 19TH, 20TH OCT 2025 | ये दिवाली खुशियों वाली | अब कुछ ही दिन शेष | पूर्वाचल का सर्वश्रेष्ठ प्रतिष्ठान | गहना फोठी भगेलू राम रामजी सेठ | हर खरीदारी पर पाए निश्चित उपहार | कोतवाली चौराहा पर पार्किंग की उत्तम व्यवस्था उपलब्ध है। हनुमान मंदिर के सामने कोतवाली चौराहा, जौनपुर 9984991000, 9792991000, 9984361313 | सदभावना पुल रोड नखास ओलंदगंज जौनपुर 9838545608,7355037762, 8317077790 | कचहरी रोड, कलेक्ट्री तिराहा के पास, आधुनिक मिष्ठान के सामने जौनपुर, यूपी 9838545608, 7355037762, 8317077790 | T&C Apply*
विज्ञापन

एस.आर.एस. हॉस्पिटल एण्ड ट्रामा सेन्टर  📍 तेज डायग्नोस्टिक सेन्टर के सामने (पेट्रोल पम्प के बगल में), नईगंज तिराहा, जौनपुर   ☎️ 7355 358194, 05452-356555      🏥🏥🏥  👨🏻‍⚕️ डा. अभय प्रताप सिंह  MBBS (KGMU), DNB(Ortho), MS (Ortho) UCN, FIJR (Germany), MNAMS आर्थोस्कोपिक एण्ड ज्वाइंट रिप्लेसमेन्ट आर्थोपेडिक सर्जन हड्डी रोग विशेषज्ञ ओ.पी.डी. प्रतिदिन  👨🏻‍⚕️ डा. आनन्द त्रिपाठी  MBBS, MD, DM (Neuro) न्यूरो फिजिसियन ओ.पी.डी. प्रतिदिन  👨🏻‍⚕️ डा. राजेश त्रिपाठी  MBBS, MD (Anesthisia) एनेस्थिसिया रोग विशेषज्ञ ओ.पी.डी. प्रतिदिन  👩🏻‍⚕️ डा. नेदा सलाम  CGO स्त्री एवं प्रसूति रोग विशेषज्ञ ओ.पी.डी. प्रतिदिन  👨🏻‍⚕️ डा. एस. के. मिश्र  MBBS, MS (General Surgeon) जनरल सर्जरी विजिटिंग ऑन काल  👩🏻‍⚕️  डा. चंचला मिश्रा  MBBS, MS (Obs & Gyn.) स्त्री रोग विशेषज्ञ विजिटिंग ऑन काल  👨🏻‍⚕️ डा. अरविन्द कुमार अग्रहरि  MBBS, MS, MCH (Neuro) न्यूरो सर्जन विजिटिंग ऑन काल
विज्ञापन



नया सबेरा का चैनल JOIN करें