Jaunpur News: विकसित राष्ट्र बनाने में कृषकों की भूमिका अहम: एमएलसी
विकास यादव @ नया सवेरा
नौपेड़वा, जौनपुर। बक्शा कृषि विज्ञान केंद्र पर शनिवार को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी द्वारा पूसा नई दिल्ली से 42 हजार करोड़ रुपए की कृषि परियोजनाओं का उपहार एवं पीएम धन धान्य कृषि योजना और दलहन आत्मनिर्भर मिशन कार्यक्रम का लाइव प्रसारण किसानों को दिखाया गया। प्रधानमंत्री द्वारा कृषि अवसंरचना फण्ड, पशुपालन, मत्स्य पालन एवं खाद्य प्रसंस्करण क्षेत्र की 1100 से अधिक परियोजनाओं का उद्धघाटन एवं शिलान्यास पश्चात आयोजित कार्यक्रम के मुख्य अतिथि एमएलसी वृजेश सिंह ने कहा कि विकसित भारत बनाने में कृषकों की अहम भूमिका है। ऐसे में सरकार किसानों की समृद्धि व खुशहाली के लिए प्रतिबद्ध है। आज किसानों की आमदनी बढ़ाने के लिए 42 हजार करोड़ रुपए की कृषि परियोजनाओ का उपहार दर्शाता है कि प्रधानमंत्री अन्नदाता किसान के लिए कितने सक्रिय है। कृषि में नवाचार के साथ समन्वित विकास आवश्यक है।
यह भी पढ़ें | Jaunpur News: समाजवादी बाबा साहब अम्बेडकर वाहिनी के राष्ट्रीय सचिव बनाये गये नवीन यादव
वरिष्ठ वैज्ञानिक एवं अध्यक्ष डॉ. सुरेश कन्नौजिया ने अतिथियों का स्वागत करते हुये किसानों को वैज्ञानिक खेती की जानकारी दिया। अध्यक्षता पूर्व प्रमुख जय प्रकाश राना सिंह तथा संचालन उप परियोजना निदेशक आत्मा डॉ. रमेश चंद्र यादव ने किया। वहीं उप कृषि निदेशक हिमांशू पाण्डेय ने आभार जताया। इस अवसर पर डॉ. रत्नाकर पांडेय, डॉ, राजीव सिंह, डॉ. हरिओम वर्मा, शम्भूनाथ सिंह, अमित मिश्र, अरविन्द विश्वकर्मा, सुनील वर्मा, अनुराग सिंह, दिलीप कुमार, नरेंद्र सिंह, संजय, गया, मुनीश सहित सैकड़ों किसान उपस्थिति रहे।


,%20%E0%A4%A8%E0%A4%88%E0%A4%97%E0%A4%82%E0%A4%9C%20%E0%A4%A4%E0%A4%BF%E0%A4%B0%E0%A4%BE%E0%A4%B9%E0%A4%BE,%20%E0%A4%9C%E0%A5%8C%E0%A4%A8%E0%A4%AA%E0%A5%81%E0%A4%B0%20%20%E0%A4%AB%E0%A5%8B%E0%A4%A8%20%E0%A4%A80%207355%20358194,%2005452-356555.jpg)