Jaunpur News: धूमधाम एवं श्रद्धा के साथ दुर्गा प्रतिमा विसर्जित
शहर से लेकर गांव तक धूमधाम से हुआ विसर्जन
राकेश शर्मा @ नया सवेरा
खेतासराय, जौनपुर। जिले में दुर्गा प्रतिमा विसर्जन का आयोजन धूमधाम से किया गया। विभिन्न स्थानों पर श्रद्धालुओं ने अपनी आराध्य देवी की प्रतिमाओं का विसर्जन नम आंखों से किया। इस दौरान भक्ति गीतों और संगीत की धुन पर श्रद्धालु झूमते नजर आये। विसर्जन के लिए प्रशासन ने व्यापक सुरक्षा व्यवस्था की थी।
यह भी पढ़ें | Jaunpur News: घर से बाजार गई किशोरी गायब
खेतासराय क़स्बा, मनेछा, रूधौली, मारुफपुर, चक मारुफपुर, शेखपुर मंसूर अली, तरसावा मोड, मड़ैया समेत कई स्थानों पर लगी प्रतिमा का विसर्जन बादशाही तालाब में हुआ। सुबह से ही उपनिरीक्षक कपिल देव, हेड कांस्टेबल मनोज सिंह, गार्ड राम सुरेश यादव, पवन दुबे तालाब पर मौजूद रहे। श्रद्धालु ने ट्रैक्टर, पिकअप सहित अन्य वाहनों में प्रतिमाएं लेकर विसर्जन स्थलों पर पहुंचे। ढोल-नगाड़ों और डीजे की धुन पर श्रद्धालुओं ने जमकर नृत्य किये। डीजे और नगाड़े की धुन पर लोग झूमते रहे, भक्ति गीतों के साथ श्रद्धालुओं ने अपनी भावनाओं का इजहार किया। विसर्जन के दौरान श्रद्धालुओं की आंखों आंसू रहे। सुरक्षा के लिहाज से थानाध्यक्ष रामाश्रय रॉय अपने क्षेत्र में चक्रमण करते दिखे।

,%20%E0%A4%A8%E0%A4%88%E0%A4%97%E0%A4%82%E0%A4%9C%20%E0%A4%A4%E0%A4%BF%E0%A4%B0%E0%A4%BE%E0%A4%B9%E0%A4%BE,%20%E0%A4%9C%E0%A5%8C%E0%A4%A8%E0%A4%AA%E0%A5%81%E0%A4%B0%20%20%E0%A4%AB%E0%A5%8B%E0%A4%A8%20%E0%A4%A80%207355%20358194,%2005452-356555.jpg)