BREAKING

Jaunpur News: जिलाधिकारी की संवेदनशीलता से दिव्यांग को मात्र 2 घण्टे में उपलब्ध करायी गयी पेंशन और आधार कार्ड

जिलाधिकारी ने धनतेरस के अवसर पर दिया दिव्यांग को व्हीलचेयर का उपहार 

नया सवेरा नेटवर्क

जौनपुर। जिलाधिकारी डॉ0 दिनेश चन्द्र के समाधान सम्पूर्ण दिवस मड़ियाहू में सुनवाई के दौरान दुबेपुर मडियाहू निवासी दिव्यांग नवीन कुमार पुत्र छोटेलाल जो बोलने और चलने में असमर्थ है, और पूर्णतः अपने परिजनों पर निर्भर है। आज अपने परिवारजन के साथ संपूर्ण समाधान दिवस में पहुंचकर जिलाधिकारी के समक्ष प्रार्थना पत्र के माध्यम से अवगत कराया कि उनका आधार कार्ड विगत 10 वर्षों से नहीं बन पा रहा है। 

प्रकरण संज्ञान में आने पर जिलाधिकारी ने अत्यंत संवेदनशीलता दिखाते हुए तत्काल शासकीय वाहन से दिव्यांग नवीन को जिला दिव्यांगजन सशक्तिकरण अधिकारी दिव्या शुक्ला और नायब तहसीलदार अमित सरोज के साथ भेजा और मात्र दो घंटे के अंदर ही सभी आवश्यक प्रक्रिया पूर्ण कराते हुए नवीन का आधार कार्ड और दिव्यांग पेंशन बनवा दिया गया। इसके साथ ही उन्हें व्हीलचेयर प्रदान करते हुए अंगवस्त्रम, फल, और मिष्ठान भी प्रदान करते हुए धनतेरस और आगामी त्यौहारों की शुभकामनाए भी दी। 

यह भी पढ़ें | Azamgarh News: जनजागरुकता से साइबर अपराधों की रोकथाम में प्राप्त होगा सहयोग : आस्था जायसवाल

जिलाधिकारी ने कहा कि जनपद में और भी प्रकरण ऐसे है तो वह जनसुनवाई में आकर मिल सकते है, तत्काल निस्तारण किया जाएगा। मा0 मुख्यमंत्रीजी के निर्देश है कि ऐसे संवेदनशील प्रकरणों को प्राथमिकता पर निस्तारित किया जाए।

दिव्यांग नवीन और उनके परिवारजन द्वारा मा0 मुख्यमंत्रीजी  और जिला प्रशासन के साथ ही जिलाधिकारी का आभार व्यक्त किया गया और धन्यवाद ज्ञापित किया गया।

GRAND GOLD AND DIAMOND EXHIBITION | 17TH, 18TH, 19TH, 20TH OCT 2025 | ये दिवाली खुशियों वाली | अब कुछ ही दिन शेष | पूर्वाचल का सर्वश्रेष्ठ प्रतिष्ठान | गहना फोठी भगेलू राम रामजी सेठ | हर खरीदारी पर पाए निश्चित उपहार | कोतवाली चौराहा पर पार्किंग की उत्तम व्यवस्था उपलब्ध है। हनुमान मंदिर के सामने कोतवाली चौराहा, जौनपुर 9984991000, 9792991000, 9984361313 | सदभावना पुल रोड नखास ओलंदगंज जौनपुर 9838545608,7355037762, 8317077790 | कचहरी रोड, कलेक्ट्री तिराहा के पास, आधुनिक मिष्ठान के सामने जौनपुर, यूपी 9838545608, 7355037762, 8317077790 | T&C Apply*
विज्ञापन

एस.आर.एस. हॉस्पिटल एण्ड ट्रामा सेन्टर  📍 तेज डायग्नोस्टिक सेन्टर के सामने (पेट्रोल पम्प के बगल में), नईगंज तिराहा, जौनपुर   ☎️ 7355 358194, 05452-356555      🏥🏥🏥  👨🏻‍⚕️ डा. अभय प्रताप सिंह  MBBS (KGMU), DNB(Ortho), MS (Ortho) UCN, FIJR (Germany), MNAMS आर्थोस्कोपिक एण्ड ज्वाइंट रिप्लेसमेन्ट आर्थोपेडिक सर्जन हड्डी रोग विशेषज्ञ ओ.पी.डी. प्रतिदिन  👨🏻‍⚕️ डा. आनन्द त्रिपाठी  MBBS, MD, DM (Neuro) न्यूरो फिजिसियन ओ.पी.डी. प्रतिदिन  👨🏻‍⚕️ डा. राजेश त्रिपाठी  MBBS, MD (Anesthisia) एनेस्थिसिया रोग विशेषज्ञ ओ.पी.डी. प्रतिदिन  👩🏻‍⚕️ डा. नेदा सलाम  CGO स्त्री एवं प्रसूति रोग विशेषज्ञ ओ.पी.डी. प्रतिदिन  👨🏻‍⚕️ डा. एस. के. मिश्र  MBBS, MS (General Surgeon) जनरल सर्जरी विजिटिंग ऑन काल  👩🏻‍⚕️  डा. चंचला मिश्रा  MBBS, MS (Obs & Gyn.) स्त्री रोग विशेषज्ञ विजिटिंग ऑन काल  👨🏻‍⚕️ डा. अरविन्द कुमार अग्रहरि  MBBS, MS, MCH (Neuro) न्यूरो सर्जन विजिटिंग ऑन काल
विज्ञापन



नया सबेरा का चैनल JOIN करें