BREAKING

Jaunpur News: क्षेत्र प्रमुख ने शिव मंदिर में इंटरलॉकिंग कार्य का किया लोकार्पण

अफ्फान हाशमी  @ नया सवेरा 

मड़ियाहूं, जौनपुर। क्षेत्र प्रमुख मड़ियाहूं रेखा यादव ने शुक्रवार को क्षेत्र के उतिराई शिव मंदिर प्रांगण में इंटरलॉकिंग कार्य का लोकार्पण किया। यह कार्य 4 लाख की लागत से पंचम राज्य वित्त आयोग के अंतर्गत क्षेत्र पंचायत द्वारा कराया गया है। क्षेत्र प्रमुख ने इस दौरान मंदिर में पूजा अर्चना किया। उन्होंने कहा कि वह जनसेवक की तरह लोगों के बीच रहकर कार्य करती रहेंगी। इस अवसर पर मंदिर समिति के लोगों व ग्रामीणों ने उन्हें सम्मानित किया। कार्यक्रम में महेंद्र यादव एडवोकेट, प्रधान बबलू, क्षेत्र पंचायत सदस्य पूनम गौतम सहित अन्य पंचायत प्रतिनिधि मौजूद रहे।

जौनपुर, अब इंतजार हुआ खत्म हम लेकर आए हैं आपका अपना नया शोरूम | गहना कोठी भगेलू राम रामजी सेठ | कचेहरी रोड, कलक्ट्री तिराहा के पास, आधुनिक मिष्ठान के सामने जौनपुर
विज्ञापन

वरिष्ठ भाजपा नेता ज्ञान प्रकाश सिंह की तरफ से विजयादशमी, धनतेरस, दीपावली, भैया दूज, डाला छठ और देव दीपावली की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं
विज्ञापन


नया सबेरा का चैनल JOIN करें