Jaunpur News: विकसित उत्तर प्रदेश 2047 समृद्धि का शताब्दी पर्व कार्यक्रम आयोजित
अमित शुक्ला @ नया सवेरा
मुंगराबादशाहपुर, जौनपुर। स्थानीय नगर पालिका परिषद के स्वामी विवेकानन्द सभागार में शुक्रवार को अपराह्न पालिकाध्यक्ष कपिलमुनि ऊमर वैश्य द्वारा विकसित उत्तर प्रदेश/2047 “समृद्धि का शताब्दी पर्व” कार्यक्रम के अन्तर्गत सभासदगणों एवं नगर के विशिष्ट व्यक्तियों से संवाद हेतु संगोष्ठी कार्यक्रम का आयोजन हुआ।
सांसद सीमा द्विवेदी संगोष्ठी कार्यक्रम में सम्मिलित होकर सभासदगणों एवं विशिष्टजनों को सम्बोधित करते हुए उत्तर प्रदेश को एक विकसित एवं समृद्ध प्रदेश के रूप में स्थापित करने हेतु उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा किये जा रहे सार्थक प्रयासों के सम्बन्ध में अवगत कराया और लोगों से सरकार के विकसित उत्तर प्रदेश बनाने के प्रयासों में सहभागी बनने की अपील किया। कार्यक्रम में ओम प्रकाश अवर अभियन्ता (जल), रामानुज शुक्ला राजस्व निरीक्षक सहित सम्मानित सभासदगण सहित नगरवासियों की उपस्थिति रही।
यह भी पढ़ें | Jaunpur News: अपना दल एस. की मासिक समीक्षा बैठक सम्पन्न

