Jaunpur News: बगीचे में साड़ी के फंदे से लटकता मिला युवक का शव
शव को कब्जे में लेकर आवश्यक कार्यवाही में जुटी पुलिस
नया सवेरा
चन्दवक, जौनपुर। स्थानीय क्षेत्र के चंदवक घाट स्थित मरी माई के बगीचे में बुधवार की तड़के सुबह दौड़ लगाने गये युवकों की नजर बांस के बीम पर संदिग्ध परिस्थितियों में साड़ी के फंदे से लटकते शव पर पड़ते ही पैरों तले से जमीन खिसक गई। देखते ही देखते लोगों की भारी भीड़ इकट्ठा हो गई। भीड़ से किसी ने घटना की सूचना पुलिस को दी। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे ने लिया। शव की पहचान चंदवक घाट निवासी धर्मेंद्र उर्फ गोलू पुत्र रामजीत नाविक के रूप में हुई। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार मृतक के कमर में मोबाइल बंधा हुआ था।
पत्नी व ससुराल पक्ष पर लगा प्रताड़ना का आरोप
धर्मेंद्र उर्फ गोलू का विवाह दो वर्ष पूर्व गौराबादशाहपुर निवासी सावरचंद की पुत्री प्रीति से हुआ था। शादी के बाद से ही उनके वैवाहिक संबंध अच्छे नहीं चल रहे थे। मृतक की माता लालदेई के अनुसार मंगलवार रात को भी धर्मेंद्र का अपनी पत्नी से झगड़ा हुआ था जिसके बाद वह घर से निकल गया था। उन्होंने आरोप लगाया कि ससुराल पक्ष के लोग उसकी पत्नी के साथ मिलकर धर्मेंद्र को लगातार परेशान करते थे। मृतक मां ने थाना पहुंच नामजद तहरीर देकर ससुराल पक्ष और गोलू की पत्नी पर धर्मेंद्र को प्रताड़ित करने का आरोप लगाया है।
प्रताड़ना के आरोपों की जा रही है जांच: थानाध्यक्ष
पुलिस ने शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। थाना प्रभारी निरीक्षक सत्य प्रकाश सिंह ने बताया कि मृतक की मां द्वारा लगाए गए प्रताड़ना के आरोपों की जांच की जा रही है। उन्होंने यह भी बताया कि मोबाइल की जांच और पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही स्थिति स्पष्ट हो पाएगी और आगे की कार्रवाई की जायेगी।
यह भी पढ़ें | Varanasi News: लोक आस्था के महापर्व ‘छठ’ की तैयारी में जुटा पूर्वांचल
![]() |
| विज्ञापन |


,%20%E0%A4%A8%E0%A4%88%E0%A4%97%E0%A4%82%E0%A4%9C%20%E0%A4%A4%E0%A4%BF%E0%A4%B0%E0%A4%BE%E0%A4%B9%E0%A4%BE,%20%E0%A4%9C%E0%A5%8C%E0%A4%A8%E0%A4%AA%E0%A5%81%E0%A4%B0%20%20%E0%A4%AB%E0%A5%8B%E0%A4%A8%20%E0%A4%A80%207355%20358194,%2005452-356555.jpg)