BREAKING

Jaunpur News: 5 दिवसीय मां लक्ष्मी पूजनोत्सव का हुआ शुभारम्भ

भक्ति गीतों से गूंजे पण्डाल सहित पूरा वातावरण

22 अक्टूबर को शक्ति कुण्ड में होगा विसर्जन

नया सवेरा नेटवर्क

जौनपुर। ज्योति पर्व दीपावली में होने वाले 5 दिवसीय मां लक्ष्मी पूजनोत्सव की शुरूआत शनिवार से हो गयी। श्री लक्ष्मी पूजा महासमिति (ट्रस्ट) के नेतृत्व में धनतेरस के दिन जगह—जगह लगाये पूजन पण्डाल में भगवान श्री गणेश, मां लक्ष्मी एवं मां सरस्वती की प्रतिमा रख दी गयी। विधि—विधान से वैदिक मंत्रोच्चार के बीच उपरोक्त देवी—देवताओं का पट्ट खुला जहां जयकारों से पूरा वातावरण गूंज उठा।

महासमिति के अध्यक्ष कृष्ण कुमार जायसवाल ने बताया कि ​नगर स​हित अगल—बगल के क्षेत्रों में 5 दर्जन से अधिक जगहों पर पूजन पण्डाल बनाया गया है। शासनादेश का पालन करते हुये महासमिति के नेतृत्व में यह अनुष्ठान चल रहा है।

वहीं महासचिव संतोष यादव ने बताया कि यह अनुष्ठान 5 दिवसीय है। शनिवार को धनतेरस के दिन पूजन पण्डालों में देवी—देवताओं की प्रतिमा लग गयी हैं। आगामी 22 ​अक्टूबर को महासमिति के नेतृत्व में समस्त प्रतिमाओं का विसर्जन नखास के विसर्जन घाट पर बने शक्ति कुण्ड में होगा।

वरिष्ठ भाजपा नेता ज्ञान प्रकाश सिंह की तरफ से विजयादशमी, धनतेरस, दीपावली, भैया दूज, डाला छठ और देव दीपावली की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं
विज्ञापन

LIC HOUSING FINANCE LTD. के विनोद कुमार यादव की तरफ से रक्षाबंधन, श्रीकृष्ण जन्माष्टमी एवं स्वतंत्रता दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं
Ad



नया सबेरा का चैनल JOIN करें