Jaunpur News: अस्ताचलगामी सूर्य को दिया अर्घ्य
नदी, सरोवर के घाटों पर उमड़ा आस्था का सैलाब
नया सवेरा नेटवर्क
जौनपुर। सूर्योपासना व आस्था के महापर्व छठ के मौके पर व्रती महिलाओं ने गुरु वार की शाम आदि गंगा गोमती की जलधारा में खड़े होकर अस्ताचलगामी सूर्य को पूरी श्रद्धा से अर्घ्य दिया। पर्व को लेकर लोगों में काफी उत्साह देखा गया। छठ माता की मधुर गीतों की धुन से पूरा माहौल भक्तिमय था। श्रद्धालुओं की भीड़ को देखते हुये घाटों पर सुरक्षा के मुकम्मल इंतजाम किये गये थे।
जब सूरज की किरणें पश्चिम दिशा की ओर बढ़ी व्रती महिलाओं की टोली गाजे-बाजे के साथ आदि गंगा गोमती तट की तरफ निकल पड़ी। नगर के विसर्जन घाट, गोपी घाट, हनुमान घाट, गूलर घाट, बजरंग घाट, गोकुल घाट, केरारवीर पर आस्था का सैलाब उमड़ पड़ा। महिलाओं ने आदि गंगा गोमती की जलधारा में खड़ी होकर अस्ताचलगामी सूर्य को अर्घ्य दिया और अखण्ड सौभाग्य तथा परिवार की सुख-समृद्धि की कामना की।
यह भी पढ़ें | Jaunpur News: बरहपुर गोमती घाट पर डूबते सूर्य को व्रतियों ने अर्ध्य देकर किया सुख-समृद्धि की कामना, उमड़ा श्रद्धा का सैलाब
गुड़, शुद्ध घी से बने ठेकुआ, फल, फूल, ईख, नारियल आदि के साथ छठ माता की पूजा किया। ग्रामीण अंचलों में भी पर्व को लेकर काफी उत्साह देखा गया। महिलाओं ने निदयों, जलाशयों के किनारे पहुंचकर अस्ताचलगामी भगवान भाष्कर को अर्घ्य दिया तथा छठी माता की पूजा-अर्चना किया। अर्घ्य देने के पश्चात महिलाओं ने एक-दूसरे को सिन्दूर लगाया। उसके बाद परिजन के साथ घर की ओर रवाना हुर्इं।
.jpg)
.jpg)
.jpg)
.jpg)
.jpg)
.jpg)
.jpg)
.jpg)
.jpg)
.jpg)
.jpg)
.jpg)
.jpg)
.jpg)
,%20%E0%A4%A8%E0%A4%88%E0%A4%97%E0%A4%82%E0%A4%9C%20%E0%A4%A4%E0%A4%BF%E0%A4%B0%E0%A4%BE%E0%A4%B9%E0%A4%BE,%20%E0%A4%9C%E0%A5%8C%E0%A4%A8%E0%A4%AA%E0%A5%81%E0%A4%B0%20%20%E0%A4%AB%E0%A5%8B%E0%A4%A8%20%E0%A4%A80%207355%20358194,%2005452-356555.jpg)
