Jaunpur News: स्नातक चुनाव के मद्देनजर कार्यशाला का आयोजन
सभी जिम्मेदार कार्यकर्ताओं को पूरी लगन व निष्ठा से पार्टी द्वारा निर्देशित लक्ष्य को प्राप्त करना होगा। इसके लिए आधार कार्ड और स्नातक प्रमाण पत्र अनिवार्य होगा। वोटर पंजीकरण की प्रक्रिया 1 अक्टूबर से शुरू होगी। कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे जिलाध्यक्ष डॉ. अजय कुमार सिंह ने कार्यकर्ताओं को सम्बोधित करते हुए कहा कि क्षेत्र से जो हर विधानसभा के लिये लक्ष्य दिया गया है उसे कार्यकर्ता समय रहते पूरा करे। स्वागत उद्बोधन कार्यक्रम के संयोजक बृजेश सिंह जी ने किया और संचालन डॉ.नृपेंद्र सिंह जी ने किया। कार्यक्रम में मुख्य रूप से जिला सह संयोजक धनंजय कश्यप,मेहीलाल गौतम,अरविंद सिंह,बृजनारायन दुबे,रमेश यादव,जटाशंकर सिंह,मीना पटेल,रामसूरत सरोज,शिवशंकर गुप्ता,पंकज सिंह,रणविजय सिंह,कमलेश राय ,प्रमोद सिंह,अजय सोनकर,विजय शंकर पांडेय,वरुण सिंह,सहित सभी अपेक्षित कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

