BREAKING

Jaunpur News: 31 निरंकारी भक्तों ने पूर्ण उत्साह के साथ किया रक्तदान

मुंगराबादशाहपुर,जौनपुर। सतगुरु माता सुदीक्षा जी महाराज की प्रेरणा से संत निरंकारी मिशन की सामाजिक शाखा, संत निरंकारी चैरिटेबल फाउंडेशन ने संत निरंकारी सत्संग भवन मुंगरा बादशाहपुर में रक्तदान शिविर आयोजित किया।  शिविर का शुभारंभ नगर पालिका अध्यक्ष श्री कपिल मुनि जी, ने रिबन काटकर किया। शिविर में संत निरंकारी सेवादल के भाई बहन, साध संगत के महात्मा, वह अनेक स्वयंसेवकों ने उत्साह पूर्वक रजिस्ट्रेशन कराया और रक्तदान किया।

यह जानकारी देते हुए स्थानीय मीडिया सहायक उदय नारायण जायसवाल ने बताया कि आज मुंगरा बादशाहपुर भवन पर प्रातः 10:00 बजे से दोपहर 2:00 बजे तक चले रक्तदान शिविर में 31  रक्तदाताओं ने स्वेच्छा पूर्वक सम्मिलित होकर पूरे जोश एवं उत्साह के साथ रक्तदान किये।  रक्तदान शिविर विशेष रूप से केंद्र बिंदु रहा, जहां श्रद्धालु अधिक संख्या में सम्मिलित हुए। सभी ने पूर्ण उत्साह और समर्पण के साथ स्वेच्छा भाव से रक्तदान करके मानव कल्याण में अपना सहयोग दिये। इस अवसर पर उपस्थित विशाल संत समूह को संबोधित करते हुए श्री अशोक कुमार सचदेव जी (जोनल इंचार्ज जौनपुर प्रयागराज) ने कहा की रक्तदान एक ऐसा सामाजिक कार्य है जो जाति धर्म और पहचान से परे जाकर मानवीय मूल्यों को दर्शाता है। रक्त नाड़ियों में बहे , नालियों में नहीं, यही मिशन का संदेश है। सतगुरु ने यह अमर संदेश देकर रक्तदान को मिशन की आध्यात्मिक सेवा का अभिन्न अंग बना दिया। यह संदेश आज भी प्रत्येक निरंकारी भक्त के हृदय में सेवा और समर्पण की प्रेरक लौ बनकर जीवंत है। शिविर में शामिल भक्तों ने रक्तदान के साथ-साथ सत्संग का भी आनंद लिया। आज संसार में अन्नदान, धन दान तो बहुत हो रहा है पर रक्तदान नहीं, रक्तदान महादान है। 

उन्होंने आगे कहा कि जनपद के इतिहास में शाखा मुंगरा बादशाहपुर में यह पहली बार रक्तदान शिविर लगा है रक्तदान भक्ति का अंश बन गया है जिस प्रकार धन के दान से धन नहीं घटता, उसी प्रकार रक्तदान करने से शरीर में रक्त भी नहीं घटता। ये निरंकारी संत निस्वार्थ से स्वेच्छा से अपना रक्तदान करके सही मायने में जीवन दान दे रहे हैं।  रक्तदान प्रतीक है प्राकृतिक एकता और विश्व भाईचारे का, संत दूसरों का खून नहीं बहाते बल्कि उन्हें अपना खून देकर जीवन दान देते हैं। इस कार्यक्रम में जिला अस्पताल के डा० अरुण कुमार सिंह जी, व उनकी पूरी टीम मौजूद थी। पूर्ण स्वास्थ्य जांच, स्वच्छता का विशेष ध्यान और रक्तदाताओं के लिए उत्तम जलपान व्यवस्था ने इस सेवा को और भी व्यवस्थित एवं सम्मानजनक बनाया। इस कार्यक्रम को सफल बनाने में स्थानीय निरंकारी सेवादल का भरपूर योगदान रहा जिसमें संयोजक व संचालक भी मौजूद रहे। यह महा अभियान केवल रक्तदान नहीं बल्कि सतगुरु माता सुदीक्षा जी महाराज की करुणा सेवा और एकत्व के संदेश को जीवन में उतारने का सजीव माध्यम है जो हमें सिखाता है कि मानवता ही सर्वोच्च धर्म है। इसी प्रेरणा से प्रेरित संत निरंकारी मिशन, सेवा और समर्पण के पथ पर निरंतर मानवता का मार्ग प्रशस्त कर रहा है।

एस.आर.एस. हॉस्पिटल एण्ड ट्रामा सेन्टर  📍 तेज डायग्नोस्टिक सेन्टर के सामने (पेट्रोल पम्प के बगल में), नईगंज तिराहा, जौनपुर   ☎️ 7355 358194, 05452-356555      🏥🏥🏥  👨🏻‍⚕️ डा. अभय प्रताप सिंह  MBBS (KGMU), DNB(Ortho), MS (Ortho) UCN, FIJR (Germany), MNAMS आर्थोस्कोपिक एण्ड ज्वाइंट रिप्लेसमेन्ट आर्थोपेडिक सर्जन हड्डी रोग विशेषज्ञ ओ.पी.डी. प्रतिदिन  👨🏻‍⚕️ डा. आनन्द त्रिपाठी  MBBS, MD, DM (Neuro) न्यूरो फिजिसियन ओ.पी.डी. प्रतिदिन  👨🏻‍⚕️ डा. राजेश त्रिपाठी  MBBS, MD (Anesthisia) एनेस्थिसिया रोग विशेषज्ञ ओ.पी.डी. प्रतिदिन  👩🏻‍⚕️ डा. नेदा सलाम  CGO स्त्री एवं प्रसूति रोग विशेषज्ञ ओ.पी.डी. प्रतिदिन  👨🏻‍⚕️ डा. एस. के. मिश्र  MBBS, MS (General Surgeon) जनरल सर्जरी विजिटिंग ऑन काल  👩🏻‍⚕️  डा. चंचला मिश्रा  MBBS, MS (Obs & Gyn.) स्त्री रोग विशेषज्ञ विजिटिंग ऑन काल  👨🏻‍⚕️ डा. अरविन्द कुमार अग्रहरि  MBBS, MS, MCH (Neuro) न्यूरो सर्जन विजिटिंग ऑन काल
विज्ञापन

*जौनपुर टाईल्स एण्ड सेनेट्री | लाइन बाजार थाने के बगल में जौनपुर | सम्पर्क करें - प्रो. अनुज विक्रम सिंह, मो. 9670770770*
विज्ञापन



नया सबेरा का चैनल JOIN करें