Jaunpur News: नवरात्र अष्टमी पर बरसठी में नारी शक्ति का सम्मान
मिशन शक्ति के तहत ब्लॉक कार्यालय में नौ कन्याओं का बीडियो ने किया पूजन
बरसठी, जौनपुर। शारदीय नवरात्र की अष्टमी पर मंगलवार को विकास खण्ड कार्यालय परिसर में मिशन शक्ति 5.0 के तहत कन्या पूजन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। खण्ड विकास अधिकारी वर्षा बंग ने नौ कन्याओं का विधिवत पूजन कर भोजन व उपहार भेंट किया गया।
पूजन की शुरुआत पंडित विद्या पांडेय ने मंत्रोच्चार और पारंपरिक रीति-रिवाजों के साथ शुरू की। प्राथमिक विद्यालय सरसरा की कक्षा पांच की बालिकाओ के चरण पखारने के बाद उन्हें भोजन परोसा गया। इस दौरान ग्राम प्रधान प्रतिनिधि अरुण सिंह ने सभी कन्याओं को दक्षिणा देकर आशीर्वाद प्राप्त किया। इस मौके पर खंड विकास अधिकारी ने कहा कि, नवरात्रि में कन्या पूजन हमारी सनातन परंपरा का अहम हिस्सा है। यह पर्व समाज में नारी शक्ति के सम्मान और पूजन का संदेश देता है।
वहीं प्रधान प्रतिनिधि अरुण सिंह ने कहा कि कन्याएं शक्ति और ऊर्जा की प्रतीक हैं, उनका सम्मान करना हम सबका दायित्व है। पूजन कार्यक्रम में ब्लॉक के एडीओ आइएसबी दीपचंद्र श्रीवास्तव, एडीओ समाज कल्याण प्रदीप सिंह, एडीओ कृषि शैलेश पाल, वरिष्ठ सहायक अजय सिंह, तकनीकी सहायक एचपी सिंह व दिनेश मौर्य, सचिव प्रणव भारती, जेईएमआई भुजगेश प्रताप, चंद्रेश सहित अन्य कर्मचारी शामिल हुए। सभी ने कन्याओं से आशीर्वाद लेते हुए समाज में नारी शक्ति के सम्मान का संकल्प लिया।
.jpg)
.jpg)
,%20%E0%A4%A8%E0%A4%88%E0%A4%97%E0%A4%82%E0%A4%9C%20%E0%A4%A4%E0%A4%BF%E0%A4%B0%E0%A4%BE%E0%A4%B9%E0%A4%BE,%20%E0%A4%9C%E0%A5%8C%E0%A4%A8%E0%A4%AA%E0%A5%81%E0%A4%B0%20%20%E0%A4%AB%E0%A5%8B%E0%A4%A8%20%E0%A4%A80%207355%20358194,%2005452-356555.jpg)