BREAKING

Jaunpur News: ट्रेन की चपेट में आने से महिला की दर्दनाक मौत

चेतन सिंह

बरसठी, जौनपुर। थाना क्षेत्र पपरावन गांव की एक महिला रविवार की सुबह ट्रेन की चपेट में आ गई, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। हादसा सरसरा गांव के कसियापुर रेलवे ट्रैक के पास उस समय हुआ, जब सुबह जौनपुर से प्रयागराज की ओर जा रही एजे पैसेंजर ट्रेन गुज़र रही थी। मृतका की पहचान 65 वर्षीय इसरावती देवी पत्नी विश्वनाथ गौड़ निवासी पपरावन, थाना बरसठी के रूप में हुई है। परिजनों ने बताया कि वह मानसिक रूप से अस्वस्थ थीं और अक्सर घर से अकेले निकल जाया करती थी, सुबह ट्रेन की चपेट में आ गईं। उसकी लाश रेलवे ट्रैक पर पड़ी देख गांव वालों ने पुलिस को सूचना दी। स्थानीय लोगों के अनुसार हादसे के बाद ट्रेन करीब 10 मिनट तक मौके पर रुकी रही और फिर प्रयागराज की ओर रवाना हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचनामा भरते हुए पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। इधर घटना की खबर मिलते ही मृतका के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

विज्ञापन

LIC HOUSING FINANCE LTD. के विनोद कुमार यादव की तरफ से रक्षाबंधन, श्रीकृष्ण जन्माष्टमी एवं स्वतंत्रता दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं
Ad




नया सबेरा का चैनल JOIN करें