BREAKING

Jaunpur News: प्रेमिका की जिद पर झुके दो परिवार, मंदिर में हुई शादी

Jaunpur News Two families bowed down to the insistence of the girlfriend, got married in the temple

नया सवेरा नेटवर्क

गौराबादशाहपुर, जौनपुर। गौराबादशाहपुर थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी प्रेमी दूसरे गांव निवासी अपनी प्रेमिका से मिलने तीन दिन पहले पहुंचा था। जहां पर प्रेमिका के परिजन पहले से सतर्क थे तथा प्रेमी को पकड़ लिया। हालांकि सूचना पर प्रेमी के परिजन भी मौके पर पहुंच गये। इस दौरान प्रियंका प्रेमी के साथ शादी की जिद पर अड़ गई। जिस पर दोनों परिवारों को झुकना पड़ा और सोमवार को शादी नगर पंचायत गौराबादशाहपुर के बंजारेपुर शिव मंदिर पर संपन्न हो गई। प्रेमिका अपने प्रेमी के साथ खुशी-खुशी घर चली गई।

भदेवरा गांव निवासी खुशिहाल राजभर का प्रेम प्रसंग आरा गांव निवासी एक युवती से चल रहा था। शुक्रवार की रात खुशिहाल अपनी प्रेमिका से मिलने आरा गांव चला गया। जहां प्रेमिका के परिजनों ने उसे पकड़ लिया। इस बात की सूचना लगने पर भदेवरा गांव निवासी समाजसेवी सत्यानंद चौबे परिजनों के साथ आर गांव पहुंचे। सूचना पर पहुंची पुलिस दोनों पक्षों को थाने पर ले आई। जहां प्रेमिका प्रेमी के साथ रहने की जिद पर अड़ गई। क्योंकि प्रेमी और प्रेमिका दोनों बालिग थे। इसलिए पुलिस ने समझा बुझा कर दोनों के परिजनों को विवाह हेतु राजी किया तथा एक हलफनामा बनवाकर दोनों पक्षों को घर भेज दिया गया। समाजसेवी सत्यानंद चौबे के प्रयासों से सोमवार को  खुशिहाल की शादी उसकी प्रेमिका से हो गई तथा वह खुशी-खुशी प्रेमिका को लेकर अपने घर चला गया।

*जौनपुर टाईल्स एण्ड सेनेट्री | लाइन बाजार थाने के बगल में जौनपुर | सम्पर्क करें - प्रो. अनुज विक्रम सिंह, मो. 9670770770*
विज्ञापन

प्रवेश प्रारम्भ-सत्र 2025-26 | निर्मला देवी फार्मेसी कॉलेज (AICTE, UPBTE, AKTU & PCI Approved) | Mob:- 9125018998, 9415234998 | नयनसन्ड, गौराबादशाहपुर, जौनपुर, उ0प्र0 | कोर्स - B. Pharma (Allopath), D. Pharma (Allopath) | द्विवर्षीय पाठ्यक्रम योग्यता, योग्यता - इण्टर (बायो/मैथ) And प्रवेश प्रारम्भ-सत्र 2025-26 | निर्मला देवी पॉलिटेक्निक कॉलेज | नयनसन्ड, गौराबादशाहपुर, जौनपुर, उप्र | ● इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग | ● इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग | ● सिविल इंजीनियरिंग | ● मैकेनिकल इंजीनियरिंग ऑटो मोबाइल | ● मैकेनिकल इंजीनियरिंग प्रोडक्शन | ITI अथवा 12 पास विद्यार्थी सीधे | द्वितीय वर्ष में प्रवेश प्राप्त करें। मो. 842397192, 9839449646 | छात्राओं की फीस रु. 20,000 प्रतिवर्ष | #NayaSaveraNetwork
विज्ञापन


नया सबेरा का चैनल JOIN करें