BREAKING

Jaunpur News: नीम के पेड़ से लटका मिला नवविवाहिता का शव

Jaunpur News: The body of a newly married woman was found hanging from a neem tree

दो माह पहले ही हुआ था विवाह

नया सवेरा नेटवर्क

सुइथाकला, जौनपुर। सरपतहां थाना क्षेत्र के सुइथाकला गांव में सोमवार सुबह 23 वर्षीय नवविवाहिता ने संदिग्ध परिस्थितियों में फांसी लगाकर जान दे दी। घटना से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। बताते हैं कि मृतका की पहचान 23 वर्षीय प्रीति पत्नी मोनू के रूप में हुई। वह मूल रूप से भगासा गांव की रहने वाली थी। जुलाई 2025 में उसकी शादी सुइथाकला निवासी मोनू से हुई थी। पति मोनू गलगला शहीद के पास क्लीनिक चलाता है। शादी को दो माह भी नहीं हुए थे कि यह दर्दनाक घटना घट गई।

ग्रामीणों के अनुसार सोमवार सुबह प्रीति का शव घर के पीछे नीम के पेड़ से दुपट्टे के सहारे  लटका मिला। सूचना फैलते ही बड़ी संख्या में लोग मौके पर इकट्ठा हो गए। मृतका के भाई साहिल कुमार का कहना है कि उन्हें फोन पर सूचना दी गई कि बहन ने नीम के पेड़ से लटक कर फाँसी लगा लिया है।  घटना की जानकारी मिलने पर प्रीति के माता-पिता अमृतसर से गांव के लिए रवाना हो गए। सूचना पर पहुंची सरपतहां पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। थानाध्यक्ष अमित सिंह ने बताया कि मामले की जांच जारी है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही कारण स्पष्ट हो सकेगा।

प्रवेश प्रारम्भ-सत्र 2025-26 | निर्मला देवी फार्मेसी कॉलेज (AICTE, UPBTE, AKTU & PCI Approved) | Mob:- 9125018998, 9415234998 | नयनसन्ड, गौराबादशाहपुर, जौनपुर, उ0प्र0 | कोर्स - B. Pharma (Allopath), D. Pharma (Allopath) | द्विवर्षीय पाठ्यक्रम योग्यता, योग्यता - इण्टर (बायो/मैथ) And प्रवेश प्रारम्भ-सत्र 2025-26 | निर्मला देवी पॉलिटेक्निक कॉलेज | नयनसन्ड, गौराबादशाहपुर, जौनपुर, उप्र | ● इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग | ● इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग | ● सिविल इंजीनियरिंग | ● मैकेनिकल इंजीनियरिंग ऑटो मोबाइल | ● मैकेनिकल इंजीनियरिंग प्रोडक्शन | ITI अथवा 12 पास विद्यार्थी सीधे | द्वितीय वर्ष में प्रवेश प्राप्त करें। मो. 842397192, 9839449646 | छात्राओं की फीस रु. 20,000 प्रतिवर्ष | #NayaSaveraNetwork
विज्ञापन

वरिष्ठ भाजपा नेता ज्ञान प्रकाश सिंह की तरफ से रक्षाबंधन, श्रीकृष्ण जन्माष्टमी एवं स्वतंत्रता दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं
Ad



नया सबेरा का चैनल JOIN करें