BREAKING

Varanasi News: लल्लन तिवारी की जन्मदिन के उपलक्ष में अब तक लगाए गए 20 हजार पेड़

Varanasi News: 20,000 trees planted so far in celebration of Lallan Tiwari's birthday

नया सवेरा नेटवर्क

वाराणसी। विगत वर्षों की तरह इस वर्ष भी रामधारी सिंह दिनकर सेवा समिति की तरफ से देश के प्रतिष्ठित शिक्षण संस्थान राहुल एजुकेशन के चेयरमैन शिक्षा सम्राट पंडित ललन तिवारी के जन्मदिन के उपलक्ष में, उनके जन्मदिन (20 जुलाई) से लगातार 60 दिनों तक वृक्षारोपण का  अभियान चलाया जाता है। इस वर्ष अब तक अभियान के अल्पविराम के अवसर तक 516 फलदार, औषधिदार, छायादार, ऑक्सीजनदार  वृक्ष लगाए गए हैं। समिति के सचिव मृत्युंजय सिंह दीपू ने बताया कि अब उत्तर प्रदेश के अलावा बिहार, मध्य प्रदेश, हरियाणा, राजस्थान और दिल्ली प्रदेश में वृक्ष लगाए गए हैं। 

यह भी पढ़ें | Bhayandar News: पीएम मोदी के नेतृत्व में देश अभूतपूर्व विकास की तरफ अग्रसित: नीला सोंस

उन्होंने बताया कि अभियान के तहत 2017 से अब तक 20 हजार, 10 वृक्ष लगाए जा चुके हैं।  समिति के प्रेरणा स्रोत कुंवर रघुराज प्रताप सिंह उर्फ राजा भैया, विधायक सुशील सिंह, मार्गदर्शक पूर्व केंद्रीय मंत्री डॉ महेंद्र नाथ पांडेय, संरक्षक पूर्व जिला पंचायत सदस्य संदीप सिंह फौजी, संरक्षक राहुल लल्लन तिवारी, जिला अध्यक्ष राम सिंह पिंटू, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष सुशील सिंह तथा मैक्सवेल हॉस्पिटल के डायरेक्टर डॉक्टर के एन पांडे के सानिध्य में यह अभियान सुचारू रूप से किया जा रहा है।

विज्ञापन


LIC HOUSING FINANCE LTD. के विनोद कुमार यादव की तरफ से रक्षाबंधन, श्रीकृष्ण जन्माष्टमी एवं स्वतंत्रता दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं
Ad



नया सबेरा का चैनल JOIN करें