BREAKING

Jaunpur News: तीन दिवसीय सिल्वर जुबली समारोह आयोजित

बदलापुर जौनपुर। नेशनल इंटीग्रेटेड फ़ोरम ऑफ़ आर्टिस्ट एंड एक्टिविस्ट (निफा) द्वारा दिल्ली के भारत मंडपम और हरियाणा के करनाल स्थित गोल्डन मोमेंट्स पैलेस में आयोजित तीन दिवसीय सिल्वर जुबली समारोह के दौरान देश के सभी राज्यों सहित केंद्र शासित प्रदेशों के अलावा विदेशी मेहमान भी शामिल हुए। इस कार्यक्रम में राष्ट्रीय और प्रदेश स्तर से चयनित पुरुष और महिलाओं को वर्ल्ड रिकॉर्ड ऑफ एक्सीलेंस इंग्लैंड सर्टिफिकेट और यंग कम्युनिटी चैंपियन अवार्ड से सम्मानित किया गया। 

इस अवसर पर मॉरिशस के राष्ट्रपति धर्मवीर गोखुल मुख्य अतिथि के रूप में वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से जुड़ कर कार्यक्रम की सफलता को लेकर अपना संदेश सुनाया। जबकि करनाल में विशिष्ट अतिथियों में हरियाणा विधानसभा के अध्यक्ष हरविंदर कल्याण, निफा के राष्ट्रीय चेयरमैन प्रितपाल सिंह पन्नू, राष्ट्रीय अध्यक्ष अश्विनी शेट्टी, ब्रह्मस्वरूप जी, नरेंद्र कुमार बराना, रूस से आए मंगलेश डूबे, वर्ल्ड बुक ऑफ एक्सीलेंस लंदन के उपाध्यक्ष संजय पंजानी सहित कई अन्य शामिल रहे। जबकि उत्तर प्रदेश के अध्यक्ष सह राष्ट्रीय समन्वयक दिलीप दुबे, राजीव गोयल, आलोक अग्रवाल, प्रदेश संरक्षिका डॉ रानी अंजू सिंह सहित कई अन्य मौजूद रहे। वहीं इस समारोह के दौरान ठाकुरबाड़ी महिला विकास कल्याण समिति की संस्थापिका सह निफा की प्रदेश संरक्षिका डॉ रानी अंजू सिंह को गेस्ट ऑफ ऑनर से सम्मानित किया गया।

LIC HOUSING FINANCE LTD. के विनोद कुमार यादव की तरफ से रक्षाबंधन, श्रीकृष्ण जन्माष्टमी एवं स्वतंत्रता दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं
Ad

Aakash Foundation  NOW IN JAUNPUR   Visit Us  3rd Floor, Utsav Motel, Near Wazidpur Tiraha, Jaunpur-222002  Naya Sabera Network
विज्ञापन



नया सबेरा का चैनल JOIN करें