BREAKING

Jaunpur News: विधायक के प्रयास से सड़कों के चौड़ीकरण के लिए पांच करोड़ 77 लाख रुपये हुए मिले

जफराबाद, जौनपुर। जफराबाद विधायक जगदीश नारायण राय के प्रयास से क्षेत्र दो मार्गो के चौड़ीकरण व उच्चीकरण के लिए पांच करोड़ 77 लाख की पहली किश्त अवमुक्त हो गयी है। क्षेत्र की गौराबादशाहपुर से रामपुर -नैपुरा वाया कबुलपुर होते हुए नत्थनपुर पुलिया की सड़क के चौड़ीकरण तथा उच्चीकरण के लिये लोग काफी समय से मांग कर रह थे।इसकी दूरी 8.10 किमी है।इसके अलावा जलालपुर बाजार से गुमटहिया बाजार से राजमार्ग तक आने वाली लगभग 2.50 किमी सड़क के चौड़ीकरण तथा उच्चीकरण कराए जाने की मांग थी।लोगों की मांग तथा व्यवसायिकता की आवश्यकता को देखते हुए श्री राय ने मुख्यमंत्री से मांग किया था।इसके लिए कुल 13 करोड़ 89 लाख का बजट बनाया गया।

शासन ने गौराबादशाहपुर से नत्थनपुर मार्ग के लिए पहली किश्त चार करोड़ 16 लाख रूपये तथा जलालपुर बाजार वाली सड़क के लिए एक करोड़ 61 लाख रुपये की प्रथम किश्त स्वीकृति प्रदान करते हुए धन अवमुक्त कर दिया।श्री राय ने बताया कि काफी दिनों से ऊक्त दोनो मार्गो को लेकर शासन को प्रस्ताव भेजा गया था।प्रयास करके दोनो सड़को के चौड़ीकरण तथा उच्चीकरण के लिये पैसा अवमुक्त हो गया।अब लोगो को काफी राहत मिलेगी

प्रवेश प्रारम्भ-सत्र 2025-26 | निर्मला देवी फार्मेसी कॉलेज (AICTE, UPBTE, AKTU & PCI Approved) | Mob:- 9125018998, 9415234998 | नयनसन्ड, गौराबादशाहपुर, जौनपुर, उ0प्र0 | कोर्स - B. Pharma (Allopath), D. Pharma (Allopath) | द्विवर्षीय पाठ्यक्रम योग्यता, योग्यता - इण्टर (बायो/मैथ) And प्रवेश प्रारम्भ-सत्र 2025-26 | निर्मला देवी पॉलिटेक्निक कॉलेज | नयनसन्ड, गौराबादशाहपुर, जौनपुर, उप्र | ● इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग | ● इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग | ● सिविल इंजीनियरिंग | ● मैकेनिकल इंजीनियरिंग ऑटो मोबाइल | ● मैकेनिकल इंजीनियरिंग प्रोडक्शन | ITI अथवा 12 पास विद्यार्थी सीधे | द्वितीय वर्ष में प्रवेश प्राप्त करें। मो. 842397192, 9839449646 | छात्राओं की फीस रु. 20,000 प्रतिवर्ष | #NayaSaveraNetwork
विज्ञापन

विज्ञापन


नया सबेरा का चैनल JOIN करें