Jaunpur News: छात्रा किरण बनी एक दिन की बरसठी थाना प्रभारी, सुनी समस्याएं–दिया निर्देश
चेतन सिंह
बरसठी, जौनपुर। निगोह स्थित कम्पोजिट विद्यालय पीएम श्री की छात्राओं ने सोमवार को मिशन शक्ति के तहत बरसठी थाने का भ्रमण किया। इस दौरान कक्षा आठ की छात्रा किरन प्रजापति को एक दिन के लिए थाना प्रभारी बनाया गया। किरन ने कार्यभार संभालते ही छात्राओं और महिलाओं की समस्याएं सुनीं तथा उनके निस्तारण के लिए संबंधितों को निर्देशित किया। उन्होंने महिला हेल्प डेस्क, डाक कार्यालय आदि का निरीक्षण करते हुए अभिलेख दुरुस्त रखने के आदेश भी दिए। किरन ने कहा कि, मिशन शक्ति ने बालिकाओं को आत्मविश्वास और जागरूकता का मंच प्रदान किया है। इस दौरान छात्राओं का उत्साह बढ़ाते हुए उन्होंने उच्च शिक्षा ग्रहण कर भविष्य में आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया।
थाना प्रभारी अमरेंद्र कुमार पाण्डेय ने कहा कि यह आयोजन मिशन शक्ति की उस भावना को साकार करता है, जिसके अंतर्गत बालिकाओं को नेतृत्व और निर्णय क्षमता का अवसर दिया जाता है। उन्होंने छात्राओं को समझाया कि असुरक्षा की किसी भी स्थिति में माता-पिता, अध्यापिका से बात करें और तुरंत पुलिस हेल्पलाइन नंबर का उपयोग करें। इस मौके पर प्रभारी प्रधानाध्यापक शिव प्रकाश सिंह, मयंक सिंह सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।



,%20%E0%A4%A8%E0%A4%88%E0%A4%97%E0%A4%82%E0%A4%9C%20%E0%A4%A4%E0%A4%BF%E0%A4%B0%E0%A4%BE%E0%A4%B9%E0%A4%BE,%20%E0%A4%9C%E0%A5%8C%E0%A4%A8%E0%A4%AA%E0%A5%81%E0%A4%B0%20%20%E0%A4%AB%E0%A5%8B%E0%A4%A8%20%E0%A4%A80%207355%20358194,%2005452-356555.jpg)