BREAKING

Jaunpur News: फ्रिज में उतरे करंट से छात्रा की मौत

नया सवेरा नेटवर्क

बदलापुर, जौनपुर। स्थानीय कोतवाली क्षेत्र के सरोखनपुर गांव निवासी एक बीए तृतीय की छात्रा का फ्रिज में उतरे करंट की चपेट में आने से मौत हो गई। घटना से गांव में शोक की लहर दौड़ गई वहीं परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। जानकारी के मुताबिक रविवार की शाम गांव निवासी प्राची शुक्ला उम्र करीब 18 वर्ष रोजमर्रा की तरह घर में रखे फ्रिज से कुछ सामान निकालने के लिए जैसे ही उसका दरवाजा खोलने गई, वैसे ही उन्हें जोरदार करंट का झटका लगा। पास में मौजूद परिजनों ने तुरंत उसे अलग किया और नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र लेकर पहुंचे, लेकिन डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। स्वजनों के मुताबिक बारिश के चलते घर में नमी बढ़ गई थी और संभवत अर्थिंग की कमी या वायरिंग में खराबी के कारण फ्रिज में करंट उतर आया था। वहीं परिजन शव को अंतिम संस्कार किया।

LIC HOUSING FINANCE LTD. के विनोद कुमार यादव की तरफ से रक्षाबंधन, श्रीकृष्ण जन्माष्टमी एवं स्वतंत्रता दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं
Ad

Aakash Foundation  NOW IN JAUNPUR   Visit Us  3rd Floor, Utsav Motel, Near Wazidpur Tiraha, Jaunpur-222002  Naya Sabera Network
विज्ञापन



नया सबेरा का चैनल JOIN करें