BREAKING

Jaunpur News: व्यापारी नवाचार अपनाएं : डॉ. आरके पटेल

नया सवेरा नेटवर्क

मड़ियाहूं, जौनपुर। उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल मड़ियाहूं द्वारा रविवार शाम को नगर के एक मैरिज हॉल में आयोजित व्यापारी समागम समारोह में बतौर मुख्य अतिथि विधायक मडियाहूं डॉ. आरके पटेल ने कहा कि व्यापारी की राष्ट्र निर्माण में अहम भूमिका होती है, क्योंकि उनके दिए गए टैक्स से ही देश की अर्थव्यवस्था चलती है। उन्होंने कहा कि राष्ट्र पर जब-जब संकट आया तो व्यापारियों ने सकारात्मक भूमिका का निर्वहन किया। उन्होंने व्यापारियों से नवाचार करने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि सरकार उद्योग लगाने के लिए 90% तक सब्सिडी दे रही है। व्यापारियों को उसका लाभ लेना चाहिए। उन्होंने कहा कि व्यापारियों के बिना राष्ट्र अधूरा रहेगा। व्यवसायी एकजुट रहें वह अपने सुझाव और मांगों को हम तक पहुंचाएं हम आपकी समस्याओं का समाधान अवश्य करेंगे।

यह भी पढ़ें | Jaunpur News: हादसे के बाद पूरी टीम के साथ सुबह से हरसंभव मदद देने में जुटे रहे डीएम-एसपी

विशिष्ट अतिथि के तौर पर जिलाध्यक्ष दिनेश टंडन ने कहा कि व्यापारी करों के माध्यम से देश की आर्थिक व्यवस्था को मजबूत करते हैं। भाजपा नेता ब्रह्मदेव मिश्र ने कहा कि व्यापारी राष्ट्र के आर्थिक इंजन के रूप में कार्य करते हैं, जो देश की आर्थिक प्रगति स्थिरता और समृद्धि में महत्वपूर्ण योगदान देते हैं। नगर अध्यक्ष कवलजीत सिंह गब्बर ने कार्यक्रम की औपचारिकता, आवश्यकता और व्यापारियों की समस्याओं पर प्रकाश डाला। कार्यक्रम को प्रमुख रूप से डॉ. अजय सिंह, डॉ. परमजीत सिंह, स्वर्ण सिंह टीटू, महेंद्र सोनकर, लाल बहादुर पटेल, सोमेश्वर केसरवानी, राजेश कुमार जायसवाल, चंदन केसरी, दिलीप कुमार साहू ने भी संबोधित किया। इस अवसर पर कमला प्रसाद साहू, चंद्र प्रकाश सिंह, मनोज चौरसिया, प्रशांत साहू, अरविंद चौरसिया सहित बड़ी संख्या में व्यापारी मौजूद रहे। अध्यक्षता उद्योग व्यापार मंडल के तहसील अध्यक्ष लाल प्रताप सिंह तथा संचालन संतोष अग्रहरि ने किया।


जौनपुर जनपदवासियों एवं समस्त रामपुर क्षेत्रवासियों को समाजसेवी अमित सिंह टाटा की तरफ से स्वतंत्रता दिवस और श्रीकृष्ण जन्माष्टमी की हार्दिक शुभकामनाएंजौनपुर जनपदवासियों एवं समस्त रामपुर क्षेत्रवासियों को समाजसेवी अमित सिंह टाटा की तरफ से स्वतंत्रता दिवस और श्रीकृष्ण जन्माष्टमी की हार्दिक शुभकामनाएं
विज्ञापन

LIC HOUSING FINANCE LTD. के विनोद कुमार यादव की तरफ से रक्षाबंधन, श्रीकृष्ण जन्माष्टमी एवं स्वतंत्रता दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं
Ad



नया सबेरा का चैनल JOIN करें