Mumbai News: श्री विश्वकर्मा महापूजा और कवि सम्मेलन संपन्न

नया सवेरा नेटवर्क

मुंबई। श्री विश्वकर्मा कल्याण मंडल मुंबई द्वारा, हलाव पुल मसरानी लेन कुर्ला पश्चिम मुंबई में श्री विश्वकर्मा महोत्सव बड़ी धूमधाम से मनाया गया।बड़ी संख्या में स्वजातीय श्रद्धालु उपस्थित हुए और पुण्य लाभ अर्जित किए। इस अवसर पर भव्य कवि सम्मेलन का आयोजन किया गया जिसमें हास्य सम्राट सुरेश मिश्र के संचालन में डॉ. राज बुंदेली, रासबिहारी पांडेय, डाक्टर मृदुल तिवारी महक, एड्.राजीव मिश्र, लोककवि विनय शर्मा दीप, लोकगायक ब्रजेश मिश्र और राजदेव यादव ने अपनी कविताओं से श्रोताओं को मंत्रमुग्ध कर दिया। 

यह भी पढ़ें | Mumbai News: प्रधानमंत्री के जन्मदिन पर शहीद पुलिस कर्मियों की वीर पत्नियों का सम्मान

संस्था के अध्यक्ष रामसागर विश्वकर्मा, सत्यनारायण विश्वकर्मा, डाक्टर ओमप्रकाश शर्मा और शत्रुघ्न शर्मा ने अतिथियों का पुष्प गुच्छ भेंट कर सम्मानित किया। कार्यक्रम में पूर्व नगरसेवक अशरफ आजमी, एड. उमेश मिश्रा,  मनीष विश्वकर्मा, महेंद्र विश्वकर्मा, विजय विश्वकर्मा रामलाल यादव, डाक्टर अभय शर्मा,दीपक शर्मा,एड.ब्रजेश मिश्र, बद्रीनाथ प्रसाद विश्वकर्मा, प्रमोद विश्वकर्मा नवरंग शर्मा सहित कई अन्य गणमान्य लोग उपस्थित थे।अंत में संस्था के मंत्री डाक्टर ओमप्रकाश शर्मा ने सबके प्रति आभार व्यक्त किया।

प्रवेश प्रारम्भ-सत्र 2025-26 | निर्मला देवी फार्मेसी कॉलेज (AICTE, UPBTE, AKTU & PCI Approved) | Mob:- 9125018998, 9415234998 | नयनसन्ड, गौराबादशाहपुर, जौनपुर, उ0प्र0 | कोर्स - B. Pharma (Allopath), D. Pharma (Allopath) | द्विवर्षीय पाठ्यक्रम योग्यता, योग्यता - इण्टर (बायो/मैथ) And प्रवेश प्रारम्भ-सत्र 2025-26 | निर्मला देवी पॉलिटेक्निक कॉलेज | नयनसन्ड, गौराबादशाहपुर, जौनपुर, उप्र | ● इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग | ● इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग | ● सिविल इंजीनियरिंग | ● मैकेनिकल इंजीनियरिंग ऑटो मोबाइल | ● मैकेनिकल इंजीनियरिंग प्रोडक्शन | ITI अथवा 12 पास विद्यार्थी सीधे | द्वितीय वर्ष में प्रवेश प्राप्त करें। मो. 842397192, 9839449646 | छात्राओं की फीस रु. 20,000 प्रतिवर्ष | #NayaSaveraNetwork
विज्ञापन

विज्ञापन




नया सबेरा का चैनल JOIN करें