Jaunpur News: श्रीकृष्ण बोले- भगवान राम के पदचिह्नों पर चलने की कोशिश करें, देश को बनाएं मजबूत
खुटहन, जौनपुर। भगवान रामचंद्र के आदर्श एवं पदचिन्हों पर चलकर ही समाज और देश को मजबूत किया जा सकता है। उक्त बातें आदर्श राम लीला समिति शेरपुर खुटहन के छठवें दिन का उद्घाटन कर रहे प्रधान संगठन के प्रदेश उपाध्यक्ष श्रीकृष्ण पाण्डेय उर्फ बड़कऊ ने कही। इसके पहले उनके पहुंचने पर आयोजन समिति ने उनका स्वागत किया। इस अवसर पर शशांक तिवारी, प्रदीप यादव, महाबली मिश्रा, बदलू तिवारी, राजेश पाण्डेय, ब्रजेश उपाध्याय, राहुल तिवारी, परमेन्द्र तिवारी, चंदन, हीरालाल सहित सैकड़ों लोग उपस्थित रहे।
Tags:
जौनपुर न्यूज़
Jaunpur
Jaunpur crime
Jaunpur ki news
Jaunpur latest news
jaunpur news
Jaunpur News in Hindi
Jaunpur news live
Jaunpur news today
Jaunpur news today live
today jaunpur news


