BREAKING

Jaunpur News: नई पीढ़ी को प्रेरणा देगा सेवा कार्य

Jaunpur News Service work will inspire the new generation

वनवासी समाज को मुख्य शिक्षा से जोड़ने के लिए वितरित हुई छात्रवृति

नया सवेरा नेटवर्क

जौनपुर। उद्यान कृषि विपणन व कृषि निर्यात राज्य मंत्री स्वतंत्र प्रभार दिनेश प्रताप सिंह ने कहा कि वनवासी और आदिवासी समाज आज भी विकास एवं शिक्षा से कोसों दूर है। उन्हें जोड़ कर मुख्य धारा में शामिल कर वाकई संस्था ने एक मिसाल पेश किया है जो आने वाली पीढ़ियों को प्रेरणा देते रहेंगे।

वह ग्राम बरजी स्थित बनारस पब्लिक स्कूल के पतंजलि भवन में 'तथागत ट्रस्ट-भारत' एवं 'ज़ेब्रा फाउंडेशन ट्रस्ट-जौनपुर' तथा 'मिशन बिरसा मुण्डा सेवा समिति आज़मगढ़' द्वारा आयोजित 'वनवासी मेघा छात्रवृति वितरण समारोह' को बतौर मुख्य अतिथि सम्बोधित कर रहे थे।

यह भी पढ़ें | Mumbai News: बिहार कूच करेगी शंकराचार्य की गौभक्त सेना

अध्यक्षीय संबोधन में भारतीय शिक्षण मण्डल के राष्ट्रीय मंत्री वीआर शंकरानन्द ने कहा क़ि यह देश त्याग, तपस्या और ज्ञान की बदौलत बना है। इसको और समृद्धि व शक्तिशाली बनाने के लिए देश के प्रत्येक नागरिक व युवा को आगे आना होगा।

भारतीय शिक्षा बोर्ड के अध्यक्ष सेवानिवृत आईएएस डॉ नागेन्द्र प्रसाद सिंह ने कहा क़ि आदिवासी एवं वनवासी क्षेत्र में सर्वे कर मेधावी छात्रों को छात्रवृति देकर शिक्षित करके आत्मनिर्भर बनाना ट्रस्ट का उद्देश्य रहा है। इससे पूर्व समारोह का शुभारंभ माँ सरस्वती के समक्ष दीप प्रज्वलित कर स्वागत गीत से हुआ।

समारोह में वाराणसी, जौनपुर एवं आज़मगढ़ जनपदों के बनवासी समाज के हाईस्कूल एवं इंटरमीडियट स्तर 35 मेधावी छात्र- छात्राओं को क्रमशः पन्द्रह हजार और बीस हजार की छात्रवृति देकर सम्मानित किया गया। संचालन एके शुक्ला एवं आभार ज्ञापन याज्ञवलक्य सिंह ने किया।समारोह में ज़ेब्रा अध्यक्ष संजय कुमार सेठ, अश्वनी सहगल, प्रदीप सिंह, तथागत सेठ, कमलेश बनवासी, मुसाफिर बनवासी, शिव प्रसाद बनवासी, अभय कुमार, नन्दकुमार, कृष्णमुरारी बनवासी सहित विभिन्न क्षेत्रों से जुड़े गणमान्य जन एवं अभिभावक उपस्थित रहे।

*जौनपुर टाईल्स एण्ड सेनेट्री | लाइन बाजार थाने के बगल में जौनपुर | सम्पर्क करें - प्रो. अनुज विक्रम सिंह, मो. 9670770770*
विज्ञापन



प्रवेश प्रारम्भ-सत्र 2025-26 | निर्मला देवी फार्मेसी कॉलेज (AICTE, UPBTE, AKTU & PCI Approved) | Mob:- 9125018998, 9415234998 | नयनसन्ड, गौराबादशाहपुर, जौनपुर, उ0प्र0 | कोर्स - B. Pharma (Allopath), D. Pharma (Allopath) | द्विवर्षीय पाठ्यक्रम योग्यता, योग्यता - इण्टर (बायो/मैथ) And प्रवेश प्रारम्भ-सत्र 2025-26 | निर्मला देवी पॉलिटेक्निक कॉलेज | नयनसन्ड, गौराबादशाहपुर, जौनपुर, उप्र | ● इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग | ● इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग | ● सिविल इंजीनियरिंग | ● मैकेनिकल इंजीनियरिंग ऑटो मोबाइल | ● मैकेनिकल इंजीनियरिंग प्रोडक्शन | ITI अथवा 12 पास विद्यार्थी सीधे | द्वितीय वर्ष में प्रवेश प्राप्त करें। मो. 842397192, 9839449646 | छात्राओं की फीस रु. 20,000 प्रतिवर्ष | #NayaSaveraNetwork
विज्ञापन


नया सबेरा का चैनल JOIN करें