Jaunpur News: मतदाता सूची को लेकर एसडीएम ने बीएलओ पर कसी नकेल
कहा- गलत किये तो होगी कठोर दंडात्मक कार्रवाई
अब्दुल हक अंसारी @ नया सवेरा
केराकत, जौनपुर। तहसील केराकत के सभागार में तहसील के विकास खंड डोभी के सभी बीएलओ की एक प्रशिक्षण बैठक में एसडीएम शैलेंद्र कुमार ने नकेल कसने हुए कहा कि इस महत्वपूर्ण मतदाता सूची को लेकर किसी ने कोई भी लापरवाही या गलत किया तो उसकी खैर नहीं होगी। गलत करने वाले बीएलओ के खिलाफ कठोर दंडात्मक कार्रवाई की जायेगी। उपजिलाधिकारी ने कहा कि चुनाव आयोग द्वारा होने वाले आगामी त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव को लेकर मतदाता सूची को शत-प्रतिशत शुद्ध बनाने के लिए दिये गये आदेश निर्देश के क्रम में प्रशिक्षित किया। साथ ही बीएलओ से मतदाता सूची से सम्बंधित गाइड लाइन के सभी बिंदुवार को लेकर लोगों से सवाल जवाब भी किया तथा लोगों को आवश्यक दिशा-निर्देश भी दिया। बैठक में तहसीलदार अजीत कुमार, नायब तहसीलदारद्वय हुसैन अहमद व प्रमोद कुमार यादव व खंड विकास अधिकारी डोभी नंदलाल, खंड शिक्षाधिकारी डोभी रमाकांत एवं कम्प्यूटर आपरेटर मुकेश कुमार भी उपस्थित उपस्थित रहे।
यह भी पढ़ें | Jaunpur News: शान शौकत के साथ बारावफात का निकला जुलूस

