BREAKING

Jaunpur News: शान शौकत के साथ बारावफात का निकला जुलूस

जुलूस में शामिल चालिस अंजुमनों ने नातिया कलाम पढ़कर पेश किया खिराजेअकीदत 

अखाड़े के युवकों ने दिखाए हैरतअंगेज करतब

अब्दुल हक अंसारी @ नया सवेरा 

केराकत, जौनपुर। केराकत नगर का ऐतिहासिक बारावफात का जुलूस बड़े ही शान व शौकत के साथ निकाला गया। जुलूस में शामिल मुकामी व बैरूनी चालिस अंजुमनों ने मोहसने इंसानियत पैगम्बर हजरत मोहम्मद मुस्तफा स.अ.व. की शान में बेहतरीन नातिया कलाम पढ़कर खिराजे अकीदत पेश किया। एसडीएम कार्यालय के सामने से जुलूस में शामिल अंजुमनों व अखाड़े को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया जो नगर के विभिन्न मार्गों कोतवाली चौराहा, सरायबीरू चौराहा, नरहन चौराहा होते हुए हाश्मी मोहल्ला पहुंचने पर जगह-जगह बनाए गये स्टेज के सामने इन अंजुमनों ने नातिया कलाम पढ़ा। वहीं चौरा के अखाड़े वालों ने भी अपने कई हैरतअंगेज करतब (फन्ने सिपहगिरी) दिखाकर लोगों की खूब वाहवाही लूटी। यही नहीं देवरिया जनपद के अखाड़े के बाना बनेठी के कलाकारों ने भी कई हैरतअंगेज करतब दिखाकर लोगों का दिल जीत लिया। नगर में दर्जनों जगह-जगह बनाए गये विभिन्न स्थानीय स्टेज की ओर से इन अंजुमनों को इनामो एकराम से नवाज़ कर इन सभी की हौसलाअफज़ाई की गई। भोर में शेखजादा स्थित शाही जामा मस्जिद पर पहुंचकर जलसे के साथ समाप्त हो गया।

यह भी पढ़ें | Gorakhpur News: यूपी के विकास को सकारात्मक कदम उठाए पंडित पंत ने : सीएम योगी

जुलूस में सीरत कमेटी के सदर फिरोज अंसारी, पूर्व नगर पंचायत अध्यक्ष विजय कुमार गुप्त, हाजी गोगा अंसारी, हाजी निजामुद्दीन अंसारी, हाजी युसुफ पप्पू, अरशद अहमद पप्पू, सै. शारिक पप्पू, डा. आदिल मुज्तबा, हाजी निजामुद्दीन, हाजी बचाऊ कुरैशी, आजाद कुरैशी, अब्दुल हमीद खान, हाफिज इमरान हाश्मी, अनीस खान, हाफिज मुनीर, अलाउद्दीन मंसूरी, हाजी मोहर्रम अंसारी, प्रदीप कुमार पिंकू, अनिल सोनकर एडवोकेट, राजेश साहू, विजय सोनकर आदि ने आए हुए मेहमानों का स्वागत व खैरमकदम करते हुए लोगों का शुक्रिया अदा किया। पूरा नगर नारे तकबीर अल्लाह हो अकबर, नारे रिसालत या रसूलल्लाह, सरकार की आमद आदि नारों की बुलंद आवाज से गूंजता रहा। संचालन कलीम अनवर खान ने किया। जुलूस जलसे को सकुशल सम्पन्न कराने के लिए थानाध्यक्ष त्रिवेणी सिंह सहित दर्जनों थानों के प्रभारी व पुलिस, पीएसी के जवान चक्रमण करने में कोई कोर कसर बाकी नहीं छोड़ा।


एस.आर.एस. हॉस्पिटल एण्ड ट्रामा सेन्टर  📍 तेज डायग्नोस्टिक सेन्टर के सामने (पेट्रोल पम्प के बगल में), नईगंज तिराहा, जौनपुर   ☎️ 7355 358194, 05452-356555      🏥🏥🏥  👨🏻‍⚕️ डा. अभय प्रताप सिंह  MBBS (KGMU), DNB(Ortho), MS (Ortho) UCN, FIJR (Germany), MNAMS आर्थोस्कोपिक एण्ड ज्वाइंट रिप्लेसमेन्ट आर्थोपेडिक सर्जन हड्डी रोग विशेषज्ञ ओ.पी.डी. प्रतिदिन  👨🏻‍⚕️ डा. आनन्द त्रिपाठी  MBBS, MD, DM (Neuro) न्यूरो फिजिसियन ओ.पी.डी. प्रतिदिन  👨🏻‍⚕️ डा. राजेश त्रिपाठी  MBBS, MD (Anesthisia) एनेस्थिसिया रोग विशेषज्ञ ओ.पी.डी. प्रतिदिन  👩🏻‍⚕️ डा. नेदा सलाम  CGO स्त्री एवं प्रसूति रोग विशेषज्ञ ओ.पी.डी. प्रतिदिन  👨🏻‍⚕️ डा. एस. के. मिश्र  MBBS, MS (General Surgeon) जनरल सर्जरी विजिटिंग ऑन काल  👩🏻‍⚕️  डा. चंचला मिश्रा  MBBS, MS (Obs & Gyn.) स्त्री रोग विशेषज्ञ विजिटिंग ऑन काल  👨🏻‍⚕️ डा. अरविन्द कुमार अग्रहरि  MBBS, MS, MCH (Neuro) न्यूरो सर्जन विजिटिंग ऑन काल
विज्ञापन



*जौनपुर टाईल्स एण्ड सेनेट्री | लाइन बाजार थाने के बगल में जौनपुर | सम्पर्क करें - प्रो. अनुज विक्रम सिंह, मो. 9670770770*
विज्ञापन



नया सबेरा का चैनल JOIN करें