BREAKING

Jaunpur News: सीबीजी प्लाण्ट की स्थापना में आ रही समस्याओं को प्राथमिकता पर करें दूर: विधायक

गैरवाह में 131 करोड़ की लागत से निर्मित हो रहा सीबीजी प्लाण्ट

चन्दन अग्रहरि @ नया सवेरा 

शाहगंज, जौनपुर। क्षेत्रीय विधायक रमेश सिंह ने मंगलवार को गैरवांह में स्थापित कराए जा रहे सीबीजी प्लांट के अधिकारियों व तहसील प्रशासन की संयुक्त बैठक कर प्लांट निर्माण में आने वाली समस्याओं को प्राथमिकता के आधार पर निस्तारित करने का निर्देश दिया।

स्थानीय डाक बंगले में आयोजित बैठक में शामिल होने दिल्ली से आए इंडियन ऑयल के प्रबंध निदेशक प्रकाश चंद्र गुप्ता, चीफ प्रोजेक्ट ऑफिसर तरुण रैना व सीबीजी प्लांट के प्रोग्राम मैनेजर सुनील कुमार ने प्लांट निर्माण की प्रगति को विस्तृत रूप से विधायक के समक्ष रखा।

यह भी पढ़ें | Jaunpur News: रचना विशेष विद्यालय में मनाया गया अन्तर्राष्ट्रीय सांकेतिक भाषा दिवस

उन्होंने बताया कि निर्माण कार्य पूरी गति में चल रहा है जिससे आगामी 31 मार्च तक प्लांट को चालू कर देने का लक्ष्य रखा गया है। जल्द ही प्लांट के चारों तरफ चारदीवारी का निर्माण शुरू होगा। उन्होंने बताया कि वर्तमान में प्लांट तक लगभग डेढ़ किलोमीटर लंबे पहुंच मार्ग का निर्माण कराया जाना सबसे जरूरी है। मार्ग का निर्माण सिंचाई विभाग की नहर के बगल से होना है।

श्री सिंह ने सड़क निर्माण हेतु तत्काल सिंचाई विभाग के अधिशाषी अभियंता सुनील गुप्ता से बात करने के साथ ही प्लांट के अधिकारियों को निर्देशित किया कि शासन व प्रशासन स्तर पर जिस भी जगह कोई समस्या आए उन्हें व्यक्तिगत रूप से अवगत कराया जाए। इस अवसर एसडीएम कुणाल गौरव, तहसीलदार आशीष सिंह सहित अन्य राजस्व कर्मचारी उपस्थित रहे।

*जौनपुर टाईल्स एण्ड सेनेट्री | लाइन बाजार थाने के बगल में जौनपुर | सम्पर्क करें - प्रो. अनुज विक्रम सिंह, मो. 9670770770*
विज्ञापन

प्रवेश प्रारम्भ-सत्र 2025-26 | निर्मला देवी फार्मेसी कॉलेज (AICTE, UPBTE, AKTU & PCI Approved) | Mob:- 9125018998, 9415234998 | नयनसन्ड, गौराबादशाहपुर, जौनपुर, उ0प्र0 | कोर्स - B. Pharma (Allopath), D. Pharma (Allopath) | द्विवर्षीय पाठ्यक्रम योग्यता, योग्यता - इण्टर (बायो/मैथ) And प्रवेश प्रारम्भ-सत्र 2025-26 | निर्मला देवी पॉलिटेक्निक कॉलेज | नयनसन्ड, गौराबादशाहपुर, जौनपुर, उप्र | ● इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग | ● इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग | ● सिविल इंजीनियरिंग | ● मैकेनिकल इंजीनियरिंग ऑटो मोबाइल | ● मैकेनिकल इंजीनियरिंग प्रोडक्शन | ITI अथवा 12 पास विद्यार्थी सीधे | द्वितीय वर्ष में प्रवेश प्राप्त करें। मो. 842397192, 9839449646 | छात्राओं की फीस रु. 20,000 प्रतिवर्ष | #NayaSaveraNetwork
विज्ञापन



नया सबेरा का चैनल JOIN करें