BREAKING

Jaunpur News: मोहम्मद हसन पीजी कॉलेज में मनोविज्ञान जागरूकता सप्ताह का शुभारंभ

Jaunpur News Psychology awareness week started at Mohammad Hasan PG College

नया सवेरा नेटवर्क

जौनपुर। मोहम्मद हसन पीजी कॉलेज जौनपुर के मनोविज्ञान विभाग द्वारा “मनोविज्ञान जागरूकता सप्ताह” का भव्य आयोजन किया गया, जिसमें स्नातक एवं स्नातकोत्तर स्तर के छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। इस आयोजन का उद्देश्य विद्यार्थियों में मनोविज्ञान विषय के महत्व एवं उसकी उपयोगिता के प्रति जागरूकता बढ़ाना तथा उन्हें रचनात्मक गतिविधियों की ओर प्रेरित करना था। आयोजन के प्रथम दिवस का विषय “मनोविज्ञान का दैनिक जीवन में महत्व” निर्धारित किया गया। इस अवसर पर छात्र-छात्राओं ने विषय से संबंधित चार्ट, बैनर और पोस्टर प्रस्तुत किए, जिनमें उनकी रचनात्मकता एवं सोच का स्पष्ट परिचय मिला। प्रतियोगिता का मूल्यांकन निर्णायक मंडल - डॉ. आरपी सिंह, डॉ. अब्दुल हलीम हाशमी एवं डॉ. प्रेमलता गिरी द्वारा किया गया। निर्णायकों ने प्रतिभागियों की सृजनात्मकता, प्रस्तुति कौशल और विषयगत प्रासंगिकता की सराहना की।

Jaunpur News Psychology awareness week started at Mohammad Hasan PG College

आयोजन में विभाग के शिक्षकगण डॉ. नगमा यासमीन, डॉ. कमरूद्दीन शेख, डॉ. निलेश सिंह, डॉ. इलियास, दिव्यानी सिंह, शिवानी सिंह, वसुधा श्रीवास्तव की उपस्थिति उल्लेखनीय रही। उन्होंने विद्यार्थियों को प्रोत्साहित करते हुए कहा कि इस प्रकार की गतिविधियां उनके व्यक्तित्व विकास और शैक्षणिक समृद्धि के लिए अत्यंत उपयोगी हैं। 

यह भी पढ़ें | Jaunpur News: आईआईटी इंजीनियर विकास अब अमेजॉन में देंगे सेवा

प्रतियोगिता परिणामों की घोषणा में स्नातकोत्तर स्तर पर खुशनुमा परवीन प्रथम, काजल विश्वकर्मा द्वितीय, आस्था यादव तृतीय तथा चांदनी चौधरी को सांत्वना पुरस्कार प्रदान किया गया। वहीं स्नातक स्तर पर नुदरत निगार प्रथम, छवि श्रीवास्तव द्वितीय, अंकिता तृतीय तथा शगुफ़्ता और सानिया को सांत्वना पुरस्कार दिया गया।

Jaunpur News Psychology awareness week started at Mohammad Hasan PG College

मनोविज्ञान विभाग की ओर से विजेताओं एवं सभी प्रतिभागियों को बधाई दी गई और भविष्य में भी इसी प्रकार शैक्षणिक एवं रचनात्मक आयोजनों में सक्रिय भागीदारी के लिए प्रेरित किया गया। कॉलेज प्रशासन का मानना है कि “मनोविज्ञान जागरूकता सप्ताह” जैसे आयोजन विद्यार्थियों को न केवल शैक्षणिक दृष्टि से समृद्ध करते हैं, बल्कि उन्हें जीवन की चुनौतियों को समझने, सकारात्मक सोच विकसित करने और समाज के प्रति जिम्मेदार बनने में भी सहायक सिद्ध होते हैं।

Jaunpur News Psychology awareness week started at Mohammad Hasan PG College

Aakash Foundation  NOW IN JAUNPUR   Visit Us  3rd Floor, Utsav Motel, Near Wazidpur Tiraha, Jaunpur-222002  Naya Sabera Network
विज्ञापन

Gahna Kothi Bhagelu Ram Ramji Seth  Kotwali Chauraha Jaunpur  9984991000, 9792991000, 9984361313  Olandganj Jaunpur  9838545608, 7355037762, 8317077790 And RAJDARBAR A FAMILY RESTAURANT in RajMahal Jaunpur विज्ञापन
Ad



नया सबेरा का चैनल JOIN करें