Jaunpur News: प्रोबेशन अधिकारी ने संरक्षण अधिनियम, वन स्टाप सेण्टर एवं महिला हेल्पलाइन की दी जानकारी
नया सवेरा नेटवर्क
जौनपुर। जिला प्रोबेशन अधिकारी विजय पाण्डेय ने बताया कि भारत सरकार के संकल्प हब फार इम्पावरमेंट आफ वूमेंन के अन्तर्गत बृजेश इण्टर कालेज गुलालपुर में जागरूकता गोष्ठी का आयोजन प्रधानाचार्य डॉ. जय प्रकाश सिंह की अध्यक्षता में हुई जहां मुख्य अतिथि श्री पाण्डेय ने यौन हिंसा से बालकों का संरक्षण अधिनियम 2012 के बारे में विस्तार से बताया। साथ ही वन स्टाॅप सेंटर और 181 महिला हेल्पलाइन के उपयोग के बारे में जानकारी दिया। इसके अलावा कार्यस्थल पर यौन उत्पीड़न अधिनियम 2013 के अन्तर्गत कार्यालय स्थल पर गठित किये जाने वाली आन्तरिक समिति के बारे में भी विस्तार से बताया।
यह भी पढ़ें | Jaunpur News: जरौना स्टेशन के प्लेटफार्म पर उगे घासों पर सामाजिक कार्यकर्ता अन्ना ने किया दवा छिड़काव
इसी क्रम में बाल संरक्षण अधिकारी ने बच्चों को किशोर न्याय, बालकों का देख-रेख एवं संरक्षण अधिनियम 2015 के प्रावधानों के बारे में जानकारी देने के साथ ही मुख्यमंत्री कन्या सुमंगला योजना, उ0प्र0 मुख्यमंत्री बाल सेवा योजना (सामान्य) एवं स्पान्सरशिप योजना के साथ ही 1098 चाइल्ड हेल्प लाइन के उपयोग के बारे में विस्तार से जानकारी दिया गया। बाल कल्याण समिति के पूर्व अध्यक्ष/सचिव सरजू प्रसाद समाजिक एवं स्वैच्छिक संस्था के संजय उपाध्याय ने बालिकाओं का उत्सावर्धन करे हुये कहा कि बालिकायें किसी भी स्थिति में बालकों से कम नहीं हैं। 2047 तक भारत को विकसित करने के लिये यह आवश्यक है कि बच्चों के अधिकार सुनिश्चित किये जायं।
![]() |
| Ad |
