BREAKING

Jaunpur News: खेल प्रतियोगिता में सहभागिता के लिये युवा साथी पोर्टल पर करायें पंजीकरण: विकास वर्मा

नया सवेरा नेटवर्क

सुइथाकला, जौनपुर। क्षेत्रीय युवा कल्याण अधिकारी विकास वर्मा ने युवाओं को खेल प्रतियोगिताओं में भाग लेने के लिये जागरूक किया। साथ ही बताया कि उत्तर प्रदेश ग्रामीण खेल लीग वार्षिक खेल प्रतियोगिताओं का आयोजन विधानसभा स्तर पर विधायक खेल प्रतिस्पर्धा के नाम से किया जायेगा। इस प्रतियोगिता में सब जूनियर, जूनियर, सीनियर मिलाकर कुल 3 आयु वर्ग हैं। 

Jaunpur News Register on Yuva Sathi portal to participate in sports competition Vikas Verma

खिलाड़ियों को युवा साथी पोर्टल पर निशुल्क रजिस्ट्रेशन कराना अनिवार्य है। रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया को समझने के लिये यूट्यूब पर लिंक उपलब्ध है। क्षेत्रीय यौवा कल्याण अधिकारी ने युवाओं से अपील किया कि वे अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करने के लिये प्रतियोगिता में सहभागिता करें। खेल प्रतियोगिताओं में भाग लेने से युवाओं में शारीरिक स्वास्थ्य में सुधार, स्वस्थ मनोरंजन का साधन, प्रतियोगिता का भाव और आत्मविश्वास में वृद्धि, नये कौशल सीखने और गतिशील परिवेश के साथ तालमेल बिठाने का अवसर सहित युवाओं को कई लाभ प्राप्त होते हैं। इसके अलावा खेल प्रतियोगिताएं युवाओं को अपने समुदाय में योगदान करने और सामाजिक रूप से जुड़ने का अवसर भी प्रदान करती हैं।

यह भी पढ़ें | Jaunpur News: जरौना स्टेशन के प्लेटफार्म पर उगे घासों पर सामाजिक कार्यकर्ता अन्ना ने किया दवा छिड़काव

LIC HOUSING FINANCE LTD. के विनोद कुमार यादव की तरफ से रक्षाबंधन, श्रीकृष्ण जन्माष्टमी एवं स्वतंत्रता दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं
Ad


Aakash Foundation  NOW IN JAUNPUR   Visit Us  3rd Floor, Utsav Motel, Near Wazidpur Tiraha, Jaunpur-222002  Naya Sabera Network
विज्ञापन



नया सबेरा का चैनल JOIN करें