Jaunpur News: शिविर में आसन, ध्यान व प्राणायाम का कराया अभ्यास
योग शिक्षक प्रशिक्षण शिविर
नया सवेरा नेटवर्क
जौनपुर। योग गुरु बाबा रामदेव के दिशा-निर्देशन में पतंजलि योग समिति के तत्वावधान में एक सौ से अधिक साधकों को लोहिया पार्क में योग शिक्षक का एडवांस प्रशिक्षण दिया जा रहा है। पतंजलि योग समिति सह राज्य प्रभारी अचल हरीमूर्ति के दिशा-निर्देशन में एक दर्जन से अधिक योग प्रशिक्षकों के द्वारा प्रशिक्षुओं को रोगानुसार और अवस्थानुसार विविध प्रकार के आसनों के साथ ध्यान और प्राणायामों का अभ्यास कराया जा रहा है। यहां से प्रशिक्षित योग साधकों को पतंजलि योगपीठ हरिद्वार में योग गुरु बाबा रामदेव के द्वारा पांच दिनों तक एडवांस योग प्रशिक्षण प्राप्त होगा। प्रातः 5 बजे से 7 बजे तक चलने वाले योग शिक्षक प्रशिक्षण शिविर में प्रतिदिन लगभग 50 से अधिक विशेष आसनों के साथ सूर्य-नमस्कार,योगिंग जांगिग के साथ ध्यान और प्राणायामों का अभ्यास कराया जाता है।
डायबिटीज, कोलेस्ट्रॉल, कीडनी, लीवर, आर्थराइटिस, मोटापा, हृदय, अनिद्रा, गैस एसिडिटी, लीवर और उससे संबंधित पाचनतंत्र जैसी अनगिनत समस्याओं से समाधान हेतु विधिवत प्रशिक्षण दिया जा रहा है। ऐसे प्रशिक्षित योग शिक्षकों के द्वारा जन जन को स्वस्थ बनानें में महति भूमिकाएं अदा करते हुए योग को एक कैरियर के रूप में अपनाया जायेगा।इस मौके पर योग शिक्षक प्रशिक्षण शिविर के संयोजक राजन सिंह, अरविन्द यादव, धनन्जय सिंह, विरेन्द्र यादव, अर्जुन सिंह, गुरुनाथ यादव, त्रियंबकम मिश्रा, प्रियंका राजपूत,विकास यादव, अनिल यादव, क्षमा सिंह, दीपक मौर्य, हरीनाथ यादव, बीरा यादव सहित अन्य पदाधिकारी उपस्थित रहे।
यह भी पढ़ें | Jaunpur News: पेड़ से लटकता मिला अधेड़ का शव, हत्या की आशंका





,%20%E0%A4%A8%E0%A4%88%E0%A4%97%E0%A4%82%E0%A4%9C%20%E0%A4%A4%E0%A4%BF%E0%A4%B0%E0%A4%BE%E0%A4%B9%E0%A4%BE,%20%E0%A4%9C%E0%A5%8C%E0%A4%A8%E0%A4%AA%E0%A5%81%E0%A4%B0%20%20%E0%A4%AB%E0%A5%8B%E0%A4%A8%20%E0%A4%A80%207355%20358194,%2005452-356555.jpg)