Jaunpur News: पेड़ से लटकता मिला अधेड़ का शव, हत्या की आशंका
हत्या या आत्म हत्या के बीच उलझी पुलिस, शव मिलने से मचा हड़कंप
रामाज्ञा यादव @ नया सवेरा
जलालपुर, जौनपुर। स्थानीय थाना क्षेत्र के पूरेंव गांव में शनिवार की सुबह डीह बाबा मंदिर के समीप नाले के पास गमछे के सहारे आम के पेड़ से लटकता एक अधेड़ का शव पाये जाने से क्षेत्र में हड़कम्प मच गया । सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम हेतु भेज कर विधिक कार्यवाही में जुट गई है। प्राप्त जानकारी के अनुसार पूरेंव गांव बैदा निवासी अशोक बाबा के बड़े भाई शिवकुमार राजभर उम्र लगभग 60 वर्ष का शव घर से लगभग 600 मीटर दूर डीह बाबा मंदिर के पास नाले की समीप गमछे के सहारे आम के पेड़ से लटकता शव पाए जाने से क्षेत्र में हड़कंम्प मच गया। परिजनों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम हेतु भेज कर जांच पड़ताल में जुट गई है।
यह भी पढ़ें | Entertainment News: ‘पायरेसी का बादशाह’ लौट आया! मुनव्वर फारूकी ने शुरू की 'फ़र्स्ट कॉपी 2' की डबिंग
वहीं पुलिस का कहना है की प्रथम दृष्टिया मामला आत्महत्या का प्रतीत होता है वहीं दूसरी तरफ परिजनों द्वारा हत्या करके शव को पेड़ से गमछे के सहारे लटकाए जाने की आशंका जताया है। प्रत्यक्ष दर्शियों की माने तो शव का पैर जमीन से सटा हुआ था। पुलिस हत्या और आत्महत्या के मामले को ध्यान में रखकर जांच पड़ताल कर रही है। फिरहाल पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने पर ही सच्चाई का पता चलेगा। घटना के बाबत क्षेत्र में तरह-तरह की चर्चाएं व्याप्त है। परिजनों द्वारा खबर लिखे जाने तक किसी के विरुद्ध स्थानीय थाने पर तहरीर नहीं दिया था मौत की खबर लगते ही परिजनों में कोहराम मच गया तथा गांव में शोक की लहर व्याप्त हो गयी।
![]() |
| Ad |

,%20%E0%A4%A8%E0%A4%88%E0%A4%97%E0%A4%82%E0%A4%9C%20%E0%A4%A4%E0%A4%BF%E0%A4%B0%E0%A4%BE%E0%A4%B9%E0%A4%BE,%20%E0%A4%9C%E0%A5%8C%E0%A4%A8%E0%A4%AA%E0%A5%81%E0%A4%B0%20%20%E0%A4%AB%E0%A5%8B%E0%A4%A8%20%E0%A4%A80%207355%20358194,%2005452-356555.jpg)