Jaunpur News: चोरी का खुलासा पुलिस को मिली बड़ी कामयाबी
रामाज्ञा यादव @ नया सवेरा
जलालपुर, जौनपुर। पुलिस अधीक्षक द्वारा अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए गए अभियान के तहत पुलिस अधीक्षक नगर के कुशल निर्देशन एवं क्षेत्राधिकारी केराकत के पर्यवेक्षण में पुलिस टीम उप निरीक्षक अशोक कुमार उपनिरीक्षक शहनवाज सिद्दीकी हेड कांस्टेबल चंदन सिह अपराधियों की निगरानी में क्षेत्र में मामूर थे कि जरिए मुखबिर सूचना मिली कि विगत दिनो पराऊगंज बाजार मे चोरी करने वाले त्रिलोचन बाजार जाने वाले रेहटी तिराहे पर मौजूद है।
यह भी पढ़ें | Poetry: मत करो...पुतलों से प्यार....!
मूखबीर पर सूचना पर जितेंद्र उर्फ खरपत्तू पुत्र राजकुमार गौतम निवासी मझगवा कला विनोद सोनकर पुत्र चहेतू सोनकर निवासी मझगवां कला को गिरफ्तार कर उनके पास से एक एवं दो रुपए का सिक्का कुल 1640 रुपया नगद पुड़िया 25 पुड़ियाकैश गुटखा कैश गुटका 25 पुड़िया जर्दा एक अदद वसूली एक अदत रम्मा दो अदद छिन्नी एक अदद रुखानी डेढ़ किलो छुहारा एक अदद ऑटो रिक्शा तथा पच्चासी हजार नगद रुपये के साथ गिरफ्तार कर संबंधित धाराओं में मुकदमा पंजीकृत कर चालान न्यायालय भेज दिया है।

,%20%E0%A4%A8%E0%A4%88%E0%A4%97%E0%A4%82%E0%A4%9C%20%E0%A4%A4%E0%A4%BF%E0%A4%B0%E0%A4%BE%E0%A4%B9%E0%A4%BE,%20%E0%A4%9C%E0%A5%8C%E0%A4%A8%E0%A4%AA%E0%A5%81%E0%A4%B0%20%20%E0%A4%AB%E0%A5%8B%E0%A4%A8%20%E0%A4%A80%207355%20358194,%2005452-356555.jpg)