Thane News: शिक्षक दिवस के उपलक्ष्य में कवियों ने किया काव्य पाठ
नया सवेरा नेटवर्क
ठाणे। बाबू शोभनाथसिंह मेमोरियल ट्रस्ट कल्याण पश्चिम, ठाणे के तत्वाधान में शुक्रवार दिनांक 5 सितंबर 2025 को शिक्षक दिवस के उपलक्ष्य में आभाषी काव्यगोष्ठी का आयोजन किया गया। मुख्य अतिथि वरिष्ठ कवयित्री नंदिनी श्रीवास्तव व वरिष्ठ कवि प्रेम टंडन की अध्यक्षता में कार्यक्रम संपन्न हुआ। अध्यक्ष की अनुमति से कार्यक्रम की शुरुवात पालघर जिला अध्यक्ष किरन तिवारी ने सरस्वती-वंदना के साथ की।
न्यास अध्यक्ष शिवकुमार सिंह दुर्गवंशी ने कार्यक्रम के अध्यक्ष मुख्य अतिथि एवं सभी रचनाकारों का स्वागत करते हुये काव्य पाठ भी किया। पल्लवी रानी, अयोध्या प्रसाद द्विवेदी, सत्यभामासिंह जिया,किरन तिवारी,संतोष भटकल, डाॅ गीता विश्वकर्मा नेह, रिंकी सिंह, कविता अशोक झा काव्यसंध्या के सहभागी रहे। मुख्यअतिथि नंदिनी श्रीवास्तव के बाद अध्यक्ष प्रेम टंडन काव्य पाठ करने के साथ- साथ संक्षेप में कार्यक्रम व समस्त सहभागी रचनाकारों की समीक्षा भी की। अंत में उपाध्यक्ष अयोध्याप्रसाद द्विवेदी ने अध्यक्ष व मुख्य अतिथि एवं सभी रचनाकारों का आभार व्यक्त किया और सत्यभामा सिंह ‘जिया’ के कुशल संचालन में काव्य संध्या का समापन किया गया।
यह भी पढ़ें | Mumbai News: मनोज सिन्हा ने की कैलाश मासूम के भयमुक्त कश्मीर कार्यक्रम की सराहना
![]() |
विज्ञापन |